02 जनवरी 2021

Police Bharti 2021: कांस्टेबल के 7 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

HSSC Constable Recruitment 2020: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कांस्टेबल 7298 पद के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती कांस्टेबल (पुरुष ) के 5500 पद और कांस्टेबल (महिला) के 1100 पदों पर निकली गई है। सभी पद जनरल ड्यूटी के लिए हैं। वहीं 698 पद HAP-DURGA-1 के महिला कांस्टेबल के लिए हैं।

Click Here For Check Official Notification

शैक्षणिक योग्यता
आवेदन ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं की परीक्षा पास की हो। इसी के साथ हिंदी और संस्कृत विषय में कक्षा 10वीं पास की हो।

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी से शुरू होगी
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 10 फरवरी 2021
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख -13 फरवरी 2021

Read More: टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

Read More: कृषि विभाग में निकली 564 पदों पर भर्तियां, यहां से करें ऑनलाइन अप्लाई

उम्र सीमा
उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल होनी चाहिए।

वेतनमान
चुने गए उम्मीदवारों को 21700-69100 रुपये सैलरी दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों को एक शारीरिक माप परीक्षण उत्तीर्ण करना होगा, इसके बाद उद्देश्य प्रकार, बहुविकल्पीय प्रश्नों के अस्सी (80) अंकों की लिखित परीक्षा होगी।

Read More: दसवीं से बीए पास युवाओं के लिए निकली 27 हजार से अधिक नौकरियां, आज ही करें अप्लाई

Read More: सर्विसेस सेलेक्शन बोर्ड ने 580 पदों पर निकाली भर्ती, पढ़ें पूरी डिटेल्स

एग्जाम पैटर्न
टेस्ट पेपर में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, करंट अफेयर्स, जनरल रीजनिंग, मेंटल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल क्षमता, कृषि, पशुपालन, अन्य संबंधित क्षेत्रों / ट्रेडों आदि के प्रश्न शामिल होंगे। मूल ज्ञान से संबंधित कम से कम (10) प्रश्न होंगे। प्रश्नों का मानक एक शिक्षित व्यक्ति की अपेक्षा के अनुरूप होगा, जिसने कांस्टेबल के पद के लिए बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा की 10 + 2 परीक्षा उत्तीर्ण की हो। उम्मीदवार जो ज्ञान परीक्षा पास करते हैं, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3549tih

01 जनवरी 2021

इस कंपनी को टक्कर देने के लिए फिटनेस बैंड लॉन्च करने की प्लानिंग में OnePlus, जानिए फीचर्स और कीमत के बारे में

स्मार्टफोन निर्माता चाइनीज कंपनी वनप्लस (OnePlus) अब वियरेबल्स सेगमेंट में भी उतरने की योजना बना रहा है। खबरों के अनुसार वियरेबल्स सेगमेंट में वनप्लस इस वर्ष फिटनेस बैंड (Fitness Band) लॉन्च कर सकता है। बताया जा रहा है कि 2021 में भारत में वलप्लस बैंड (OnePlus Fitness Band) लॉन्च हो सकता है। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि वनप्लस अपने प्रतिद्धंदि शाओमी के एमआई बैंड 5 को टक्कर देने के लिए वनप्लस बैंड लॉन्च कर सकता है।

इतनी हो सकती है कीमत
एंड्रॉएड सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, इस बैंड को पहले भारत के बाजार में उतारा जा सकता है। भारत में लॉन्च करने के बाद इस बैंड को अन्य देशों के बाजार में पेश किया जाएगा। वनप्लस के कथित फिटनेस बैंड की कीमत को लेकर खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस के इस बैंड की कीमत लगभग 3,000 रुपए हो सकती है।

यह भी पढ़ें-Jio ने दिया यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट, अब किसी भी नेटवर्क पर करें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

वाटरप्रूफ
बैंड को एएमओ-एलईडी डिस्प्ले और मल्टी-डे बैटरी जैसी सुविधाओं के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही यह डिवाइस पानी के संपर्क में आने पर भी खराब नहीं होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस वियर ओएस में सुधार के लिए गूगल के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्मार्टवॉच में स्नैपड्रैगन वियर सिस्टम-ऑन-चिप की सुविधा होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Oppo ने लॉन्च किया Reno 5 स्मार्टफोन, जानें इसकी कीमत व फीचर्स के बारे में

मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स
संभवत: इसमें हाल ही में लॉन्च किए गए स्नैपड्रैगन वियर 4100 का इस्तेमाल किया जा सकता है। वनप्लस वॉच में बैटरी बचाने के लिए ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही अन्य फीचर्स में हार्ट रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और सॉफ्टवेयर-आधारित फीचर्स जैसे स्लिप पैटर्न एनालिसिस, लक्ष्य-उन्मुख व्यायाम ट्रैकिंग आदि शामिल हो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aYRsp7

CDRI Recruitment 2021: टेक्निकल स्टाफ के पदों पर निकली वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल

CDRI Recruitment 2021: सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट ने टेक्निकल स्टाफ के रिक्त पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती टेक्निकल ऑफिसर, टेक्निकल असिस्टेंट और टेक्नीशियन के पदों पर की जाएंगी। इसके तहत कुल 55 पोस्ट पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल @cdri.res.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवार ध्यान रखें कि इस पोस्ट पर ऑनलाइन आवेदन करने की लास्ट डेट 5 जनवरी, 2020 है। इसलिए इस तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर दें।

Click Here For Apply Online

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरु होने की तारीख- 29 दिसंबर, 2020
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 5 जनवरी, 2021

रिक्तियों का विवरण
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर- 02 पोस्ट
टेक्निकल ऑफिसर- 07 पोस्ट
टेक्निकल असिस्टेंट- 35 पोस्ट
टेक्नीशियन सपोर्ट स्टॉफ- 11 पोस्ट

शैक्षणिक योग्यता
सीनियर टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 55 फीसदी मार्क्स में B.V.Sc & AH की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए। वहीं टेक्निकल ऑफिसर की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीटेक और बीई की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही एमबीए की डिग्री होनी चाहिए। वहीं टेक्निकल असिस्टेंट की पोस्ट पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संसथान से बीएससी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 साल की अधिकतम आयु होनी चाहिए।

ऐसे करें अप्लाई
उम्मीदवार ध्यान दें कि इच्छुक व्यक्ति सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CDRI) भर्ती नोटिफिकेशन 2021 के लिए निर्धारित आवेदन प्रारूप के माध्यम से 05 फरवरी 2021 को या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी भी भेज सकते हैं। इसके साथ ही सभी संबंधित दस्तावेजों को स्वयं निदेशक, सीएसआईआर-सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट, सेक्टर -10, जानकीपुरम एक्सटेंशन, सीतापुर रोड, लखनऊ - 226031, उत्तर प्रदेश को 22 फरवरी 2021 से पहले तक आवेदन कर दें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b10zWC

भारत में सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Infinix, लीक हुए फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अब स्मार्ट टीवी सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। अब Infinix एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी Infinix Hot 10 के सस्ते वर्जन पर काम कर रही है। पिछले दिनों लिस्टिंग से आने वाले फोन के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। लेटेस्ट US FCC लिस्ट के मुताबिक, इस नए फोन को Infinix Hot 10 Play नाम से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही इस स्मार्टफोन को FCC पर स्पॉट किया गया है।

BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी हुआ स्पॉट
FCC पर स्पॉट होने के बाद हाल ही Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। FCC की लिस्टिंग के मुताबिक Infinix के इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर X688C है। रिपोर्ट के अनुसार, सामने आए फीचर्स में यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy M12, डिटेल्स हुईं लीक, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

infinix.png

कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी
लिस्टिंग में लीक हुए फीचर्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा बंप देखने को मिल सकता है, जो रियर साइड में टॉप लेफ्ट कॉरनर पर होगा। बता दें कि FCC लिस्टिंग में फोन के रियर पैन का स्क्रैच भी सामने आया था। वहीं फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात करें तो वह कैमरा बंप के बगल में होगा और स्कॉयर शेप में होगा।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हुआ 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo Y20 (2021), कम कीमत में दमदार फीचर्स

Hot 10 सीरीज का तीसरा फोन
बता दें कि Infinix का यह आगामी स्मार्टफोन Hot 10 सीरीज का तीसरा फोन होगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इन दोनों स्मार्टफोन को Infinix Hot 10 और Infinix Hot 10 Lite के नाम से लॉन्च किया गया है। अब इसका तीसरा फोन Infinix Hot 10 Play के नाम से लॉन्च किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X2yYMs

भारत में सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Infinix, लीक हुए फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Infinix ने अब स्मार्ट टीवी सेगमेंट में भी कदम रख दिया है। अब Infinix एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। खबरों के मुताबिक, कंपनी Infinix Hot 10 के सस्ते वर्जन पर काम कर रही है। पिछले दिनों लिस्टिंग से आने वाले फोन के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हुआ है। लेटेस्ट US FCC लिस्ट के मुताबिक, इस नए फोन को Infinix Hot 10 Play नाम से लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही इस स्मार्टफोन को FCC पर स्पॉट किया गया है।

BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी हुआ स्पॉट
FCC पर स्पॉट होने के बाद हाल ही Infinix Hot 10 Play स्मार्टफोन को BIS सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किया गया है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही यह स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। FCC की लिस्टिंग के मुताबिक Infinix के इस स्मार्टफोन का मॉडल नंबर X688C है। रिपोर्ट के अनुसार, सामने आए फीचर्स में यह स्मार्टफोन 2GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy M12, डिटेल्स हुईं लीक, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

infinix.png

कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी
लिस्टिंग में लीक हुए फीचर्स के मुताबिक इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इस स्मार्टफोन में रेक्टेंगुलर कैमरा बंप देखने को मिल सकता है, जो रियर साइड में टॉप लेफ्ट कॉरनर पर होगा। बता दें कि FCC लिस्टिंग में फोन के रियर पैन का स्क्रैच भी सामने आया था। वहीं फिंगरप्रिंट स्कैनर की बात करें तो वह कैमरा बंप के बगल में होगा और स्कॉयर शेप में होगा।

यह भी पढ़ें-लॉन्च हुआ 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Vivo Y20 (2021), कम कीमत में दमदार फीचर्स

Hot 10 सीरीज का तीसरा फोन
बता दें कि Infinix का यह आगामी स्मार्टफोन Hot 10 सीरीज का तीसरा फोन होगा। इससे पहले कंपनी इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी है। इन दोनों स्मार्टफोन को Infinix Hot 10 और Infinix Hot 10 Lite के नाम से लॉन्च किया गया है। अब इसका तीसरा फोन Infinix Hot 10 Play के नाम से लॉन्च किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2X2yYMs

चाइनीज एप स्टोर पर Apple की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, इस वजह से हटाए 39 हजार गेमिंग एप्स

आईफोन निर्माता कंपनी एप्पल (Apple) ने चाइनीज एप स्टोर (Chinese App Store) पर कार्यवाही करते हुए करीब 39,000 गेमिंग एप्स को हटा दिया है। बता दें कि इससे पहले भी एप्पल ने चाइनीज एप स्टोर से गेमिंग एप्स हटाए थे। अब तक चाइनीज एप स्टोर से करीब 46,000 एप्स को हटाया जा चुका है। बता दें कि एप्पल ने यह फैसला इन एप्स द्वारा लाइसेंस जमा ना कराने की वजह से लिया। चाइनीज एप्स पर एक दिन में एप्पल द्वारा होने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

31 दिसंबर थी आखिरी तारीख
एप्पल ने इन सभी एप्स डेवलपर्स को फरीवरी में लाइसेंस जमा कराने के लिए कहा था। उन्हें लाइसेंस दिखाने की तारीख 30 जून तक की दी गई थी। बाद में एप्प्ल ने इस तारीख को बढ़ाते हुए 31 दिसंबर आखिरी तारीख तय की। इसके बावजूद डेवलपर्स ने कोई लाइसेंस नहीं दिखाया। इसके बाद एप्पल ने इन गेमिंग एप्स को हटा दिया। हटाए गए एप्स में Ubisoft, NBA 2K20 शामिल हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया गया है कि तय समय में सिर्फ 74 एप्स ने लाइलेंस जमा किए हैं।

पेड गेमिंग एप्स के पास लाइसेंस होना जरूरी
बताया जा रहा है कि एप्पल ने यह फैसला चीनी सरकार के दबाव के बाद लिया है। बता दें कि एप्पल चीन में स्थानीय नियमों को लेकर सरकारी दबाव का सामना कर रहा है। सरकारी दबाव के बाद ही कंपनी ने सभी गेम डेवलपर्स से सरकारी लाइसेंस की मांग की थी। बता दें कि एप्पल के एप स्टोर पर सभी पेड गेमिंग एप्स को इंटरनेट कंटेंट प्राइवाइडर लाइसेंस की जरूरत होती है।

यह भी पढ़ें-Instagram ने जारी किए नए फिल्टर और लेंस, ऐसे करें डाउनलोड, और मजेदार हो जाएंगी आपकी इंस्टाग्राम स्टोरीज

apple.png

चीन में एप स्टोर से होती है इतनी कमाई
बता दें कि चीन में एप्पल के प्रोडक्ट्स की काफी डिमांड है। एप्पल के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। केवल चीन से एपल एप स्टोर को गेमिंग एप्स से 16.4 बिलियन डॉलर्स की कमाई होती है। हालांकि चाइनीज एप्स पर एप्पल द्वारा इस तरह की कार्यवाही पहली बार हुई है। हालांकि चीन में एप स्टोर पर यह नियम साल 2016 से ही है।

यह भी पढ़ें-Jio ने दिया यूजर्स को न्यू ईयर गिफ्ट, अब किसी भी नेटवर्क पर करें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग

एप्स के अपडेट को कर दिया था सस्पेंड
इससे पहले एप्पल ने पिछले साल यानि 2020 में जून माह में लाइसेंस की कमी के कारण हजारों चीनी एप्स के अपडेट को सस्पेंड कर दिया था। एप्पल के इस फैसले से 60,000 से अधिक गेमिंग एप्स का अपडेट सस्पेंड हो गया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MeHG83

20 किलोग्राम शुद्ध सोने से बना Sony PS5, कीमत सुनकर आंखें खुली रह जाएंगी

रूसी लक्जरी ब्रांड कैवियार प्रोडक्ट्स को कस्टमाइज करने के लिए जाना जाता है। कैवियार पॉपुलर प्रोडक्ट्स को कस्टमाइज कर पेश करता है। यह लिमिटेड एडिशन वाले स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स को कस्टमाइज करने के लिए जाना जाता है। कैवियार के कस्टमाइज्ड प्रोडक्ट्स में अक्सर सोने, हीरे जैसी कीमतों का प्रयोग किया जाता है। अब कंपनी ने 2021 में कस्टमाइज किए जाने वाले प्रोडक्ट्स की एक लिस्ट जारी की है। इसमें सोनी का प्ले स्टेशन 5 भी शामिल है।

सोनी PS5 का होगा गोल्ड मेकओवर
दरअसल कैवियार ने नए साल यानि 2021 में उसके द्वारा कस्टमाइज प्रोडक्ट की एक लिस्ट जारी की है। इसमें 4 नए प्रोडक्ट्स को शामिल किया गया है। कैवियार 2021 में सोनी के प्लेस्टेशन 5 को भी कस्टमाइज करेगा। कैवियार की ओर से बनाए जा रहे सोनी PS5 गोल्डन रॉक एडिशन काफी चर्चित कंसोल का एक लिमिटेड एडिशन है, जो 18 कैरेट सोने से कवर किया जाएगा। प्लेस्टेशन 5 ड्यूलसेंस कंट्रोलर को एक मैचिंग गोल्डन मेकओवर दिया गया है।

यह भी पढ़ें-नए साल में लॉन्च होगा सोने से बना Apple Airpods max, कीमत जानक उड़ जाएंगे होश

20 किलोग्राम शुद्ध सोने का उपयोग
बताया जा रहा है कि Sony PS5 के गोल्डन रॉक एडिशन को तैयार करने में करीब 20 किलोग्राम शद्ध सोने का उपयोग किया जाएगा। हालांकि प्रोडक्ट को कस्टमाइज करने में इसके स्पेशिफिकेशन के साथ किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ या बदलाव नहीं किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि Sony PS5 गोल्डन रॉक एडिशन, सामान्य प्ले स्टेशन5 की ही तरह काम करेगा।

यह भी पढ़ें-भारत में जल्द लॉन्च होगा Samsung Galaxy M12, डिटेल्स हुईं लीक, मिल सकते हैं ऐसे फीचर्स

इतनी हो सकती है कीमत
बता दें कि सोनी प्लेस्टेशन 5 को बनाने में काफी सोने का उपयोग किया जाएगा। ऐसे में इसकी कीमत भी लाखों में नहीं करोड़ों में होगी। इस प्लेस्टेशन में मैंचिंग गोल्डन इंसर्ट्स के साथ PS5 कंट्रोलर में मगरमच्छ के लेदर से तैयार की गई ग्रिप्स भी दी जाएंगी। इस प्रोडक्ट में यूज होने वाले सोने को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि सोनी के इस गोल्डन प्लेस्टेशन 5 की कीमत करीब 8 करोड़ रुपए के लगभग हो सकती है। हालांकि कैवियार की तरफ से Sony PS5 गोल्डन रॉक एडिशन गैजेट के लिए अभी तक कोई मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o13T7E

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...