01 दिसंबर 2020

भारत में लॉन्च हुआ Motorola का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अपना 5G स्मार्टफोन Moto G 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Motorola इसे अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बता रहा है। Moto G 5G स्मार्टफोन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि भारत में मोटरोला के इस स्मार्टफोन का मुकाबला OnePlus Nord 5G स्मार्टफोन से होगा। Moto G 5G स्मार्टफोन को ई—कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

कीमत
Motorola के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Moto G 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।

हालांकि Flipkart पर 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले सेल में HDFC कार्ड धारकों को इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में इस फोन को यूजर्स 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Moto G 5G पर No Cost EMI और एक्सचेंज जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें—Lava बनाएगी Nokia और Motorola के हैंडसेट, चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को मात देने की तैयारी

motorola_2.png

फीचर्स
Moto G 5G के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 6.7 इंच के Max Vision डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि HDR 10 को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर दिया गया है। मोटरोला का यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—79,900 रुपए के iPhone 12 को बनाने में खर्च होते हैं मात्र 27,500 रुपए, यहां जानें लागत व कीमत का सच

कैमरा
इसके कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 48MP का दिया गया है। इसके अलावा 8MP का वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा लगा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 20W का टर्बो पॉवर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37mPhZl

Sarkari Naukri 2020: विद्युत विभाग में जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

UPPCL JE Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन (UPPCL) में 212 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्तियां इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्यूनिकेशन ट्रेड्स में जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) के पदों पर की जाएंगी। इच्छुक और योग्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 दिसंबर से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई है।

Click Here For Download Official Notification

UPPCL JE Recruitment 2020 Eligibility
जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) भर्ती 2020 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण होना जरुरी है। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 अक्टूबर 2020 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए छूट का भी प्रावधान किया गया है।

Read More: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Read More: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

How To Apply For UPPCL JE Recruitment 2020
आवेदन के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पेज पर ही दिये गये वेकेंसी/रिजल्ट्स के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर सम्बन्धित भर्ती विज्ञापन के साथ 4 दिसंबर को उपलब्ध कराये जाने वाले ‘अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन अप्लीकेशन पेज पर पहुंच पाएंगे, जहां मांगे गये विवरणों को भरकर उम्मीदवार अपना आवेदन सबमिट कर पाएंगे।

Read More: डीजीआर में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

Read More: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

UPPCL JE Recruitment 2020 Application Fees
उम्मीदवारों को ध्याना देना चाहिए कि यूपीसीएल जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) भर्ती 2020 के लिए 1000 रुपये का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसका भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन और ऑफलाइन में से किसी एक माध्यम से कर पाएंगे। ऑनलाइन मोड से 28 दिसंबर तक और ऑफलाइन मोड में 30 दिसंबर अप्लीकेशन फीस का भुगतान किया जा सकेगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Vo5bwV

भारत में लॉन्च हुआ Motorola का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स के बारे में

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Motorola ने अपना 5G स्मार्टफोन Moto G 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। Motorola इसे अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन बता रहा है। Moto G 5G स्मार्टफोन को 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। बता दें कि भारत में मोटरोला के इस स्मार्टफोन का मुकाबला OnePlus Nord 5G स्मार्टफोन से होगा। Moto G 5G स्मार्टफोन को ई—कॉमर्स वेबसाइट Flipkart के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की पहली सेल 7 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।

कीमत
Motorola के सबसे सस्ते 5G स्मार्टफोन Moto G 5G की कीमत की बात करें तो इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपए में लॉन्च किया गया है।

हालांकि Flipkart पर 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले सेल में HDFC कार्ड धारकों को इस स्मार्टफोन पर 1,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ऐसे में इस फोन को यूजर्स 19,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Moto G 5G पर No Cost EMI और एक्सचेंज जैसे ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें—Lava बनाएगी Nokia और Motorola के हैंडसेट, चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को मात देने की तैयारी

motorola_2.png

फीचर्स
Moto G 5G के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को 6.7 इंच के Max Vision डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, जो कि HDR 10 को सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon 750G SoC प्रोसेसर दिया गया है। मोटरोला का यह स्मार्टफोन सिंगल वेरिएंट 4GB RAM + 128GB स्टोरेज में लॉन्च किया गया है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें—79,900 रुपए के iPhone 12 को बनाने में खर्च होते हैं मात्र 27,500 रुपए, यहां जानें लागत व कीमत का सच

कैमरा
इसके कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी लेंस 48MP का दिया गया है। इसके अलावा 8MP का वाइड एंगल सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा लगा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 20W का टर्बो पॉवर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37mPhZl

IGNOU Recruitment 2020: सिक्योरिटी ऑफिसर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

IGNOU Recruitment 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) में सिक्योरिटी ऑफिसर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 1 दिसंबर से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती 21 असिस्टेंट रजिस्ट्रार और 1 सिक्यूरिटी ऑफिसर समेत कुल 22 पदों पर की जाएगी। इग्नू भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि तिथि 21 दिसंबर निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, ignou.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

Click Here For Download IGNOU Recruitment 2020 Notification

पात्रता
असिस्टेंट रजिस्ट्रार : उक्त पदों पर आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्ड डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 15 नवंबर 2020 को 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
सिक्योरिटी ऑफिसर : शैक्षणिक योग्यता 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्ड डिग्री है, हालांकि, उम्मीदवारों के पास 5 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए।

Read More: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Read More: इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड में ट्रेड अप्रेंटिस के निकली भर्तियां, जल्द करें आवेदन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में असिस्टेंट रजिस्ट्रार और सिक्यूरिटी ऑफिसर भर्ती के लिए शार्ट नोटिस 16 नवंबर 2020 को ही जारी किया था, जिसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होनी थी। हालांकि, विश्वविद्यालय द्वारा 22 नवंबर को जारी एक अन्य नोटिस के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को टाल दिया गया था। इसके बाद इग्नू ने अब 28 नवंबर 2020 को जारी एक नये नोटिस के माध्यम से इग्नू भर्ती ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म 2020 को कल, 1 दिसंबर 2020 से उपलब्ध कराया जाने की घोषणा की गयी है।

Read More: डीजीआर में मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, जानें पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

Read More: असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, यहां से करें अप्लाई

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39vXfli

Flipkart की Flipstart Days आज से, मिलेगा 80 फीसदी तक का डिस्काउंट, यहां जानें डिटेल

ई—कॉमर्स वेबसाइट्स समय—समय पर यूजर्स के लिए सेल का आयोजन करती रहती हैं। Flipkart ने भी दिवाली और दशहरा के मौके पर सेल के दौरान सभी प्रोडक्ट्स पर अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट दिए। अब Flipkart ने अपनी फ्लिपस्टार्ट डेज (Flipstart Days) सेल का का ऐलान किया है। यह Flipstart Days सेल हर महीने की 1,2 और 3 तारीख को आयोजित की जाएगी। इस सेल में यूजर्स को सभी तरह के प्रोडक्ट्स पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा। इस Flipstart Days की पहली सेल का आयोजन आज 1 दिसंबर से शरू हो गया है और यह 3 दिसंबर तक चलेगी। ई—कॉमर्स कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस सेल के दौरान मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में जानकारी दी है।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा डिस्काउंट
Flipkart ने Flipstart सेल इसके लिए एक लैंडिंग पेज तैयार किया गया है। इस पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Flipstart Days के दौरान यूजर्स इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 80% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं लैपटॉप्स पर 30% का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इयरफोन्स, वेयरेबल्स और कैमरा पर भी डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई का भी ऑप्शन उपलब्ध है। मोबाइल एक्सेसरीज के अलावा एसी, टीवी और दूसरे प्रोडक्ट्स पर भी 50% तक की छूट मिलेगी।

Food और Beverages पर 70% की छूट
Flipstart Days sale में यूजर्स को खाद्य और पेय पदार्थ (Food & Beverages) पर 70% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों की देखभाल (Baby Care Essentials) करने वाले प्रोडक्ट्स पर भी यूजर्स 70 फीसदी तक की छूट पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें—Amazon और Flipkart की टक्कर में भारत सरकार ला रही स्वदेशी ई—कॉमर्स प्लेटफॉर्म

flipkart_2.png

इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर 50 से 80% तक का डिस्काउंट
Flipstart Days sale में सबसे ज्यादा डिस्काउंट इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स और एक्सेसरीज पर मिलेगा। इन प्रोडक्ट्स पर यूजर्स 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। सेल में लैपटॉप, टीवी जैसे सामान किफायती दामों में उपलब्ध होंगे। टीवी, AC और फ्रिज पर 50 फीसदी तक डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है। इसके अलावा हेडफोन्स और स्पीकर पर 70 फीसदी की छूट पा सकते हैं।

ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 25% से 60% का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट की फ्लिपस्टार्ट सेल में यूजर्स को ग्रूमिंग और ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान यूजर्स ग्रूमिंग प्रोडक्ट्स पर 25% से 60% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेल में 1 लाख से ज्यादा प्रोडक्ट उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें—Amazon के खिलाफ शुरू किया गया ऑनलाइन अभियान, यहां जानें क्या है माजरा

ये प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं सस्ते में
इस सेल के दौरान कपड़े, फुटवियर, ब्यूटी प्रोडट्क्स, एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स, फर्नीचर, होम डेकोर और डेली यूज की हर तरह की चीजों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। होम फर्निशिंग के सामान को यूजर्स 79 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं किचिन और डायनिंग के सामान को 69 रुपए के शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3o6kdU8

भारत में लॉन्च हुए jabra Elite 85t ईयरबड्स, मिलेगा 6 माइक्रोफोन का सपोर्ट

पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार में कई कंपनियों ने वारलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें बजट रेंज से लेकर हाई रेंज तक के ईयरबड्स शामिल हैं। अब इसी कड़ी में डेनमार्क बेस्ड वियरेबल ब्रांड जबरा (jabra) ने भारत में अपने ट्रू वायरलेस ईयरबड्स (Wireless Earbuds) लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स को जबरा एलिट 85टी (jabra Elite 85t) के नाम से लॉन्च किया गया है। इन ईयरबड्स की कीमत 18,999 रुपए रखी गई है।

6 माइक्रोफोन का सपोर्ट
कंपनी के मुताबिक, बेहतर साउंड क्वॉलिटी के लिए इन ईयरबड्स में 6 माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलेगा। जबरा एलिट 85टी को छह माइक्रोफोन (हर कान में तीन-तीन, दो-दो बाहर की तरफ और एक-एक अंदर की तरफ) के साथ पेश किया गया है। इससे यूजर के साथ ही दूसरी तरफ के इंसान को भी शानदार कॉल क्वॉलिटी मिलेगी।

5.5 घंटे का बैटरी बैकअप
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि jabra Elite 85t ईयरबड्स में डुअल चिपसेट के होने से बेहतर एएनसी (एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन) के साथ शानदार ऑप्टिमल साउंड प्रोसेसिंग की सुविधा मिलेगी। इस एएनसी की मदद से आप बाहर के शोर-शराबे से परेशान नहीं होंगे। प्रोडक्ट की बैटरी को लेकर 5.5 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है, जबकि इसकी बैटरी लाइफ 25 घंटे तक की बताई गई है।

यह भी पढ़ें—Lava बनाएगी Nokia और Motorola के हैंडसेट, चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को मात देने की तैयारी

jabra_2.png

एप के जरिए कर सकते हैं कंट्रोल
यह प्रोडक्ट क्यूआई सर्टिफाइड है, जिसमें वायरलेस चार्जिग की सुविधा है और क्यूआई सर्टिफाइड किसी भी चार्जर से इसे चार्ज किया जा सकेगा। यह ईयरबड्स आईपीएक्स4-रेटेड है, जिसे दो साल की वारंटी के साथ मार्केट में लाया गया है। इस पर पानी और धूल का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस ईयरबड्स को जबरा साउंड प्लस एप के माध्यम से भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें—Samsung Galaxy S21 सीरीज में मिलेगा बायोमेट्रिक वॉयस-अनलॉक फीचर, जानिए कैसे काम करेगा

जनवरी में आएंगे दूसरे कलर वेरिएंट
वहीं बिक्री और उपलब्धता की बात करें तो ये ईयरबड्स आज 1 दिसंबर से बिक्री के लिए ई—कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर उपलब्ध होंगे। फिलहाल, jabra Elite 85t ईयरबड्स को ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है। हालांकि कंपनी का कहना है कि इसे दूसरे रंगों में जनवरी से उपलब्ध कराया जाएगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3fTR7EI

Xiaomi Mi 11 सीरीज जनवरी में होगी लॉन्च, यहां जानें कैसे फीचर्स मिलेंगे इनमें

स्मार्टफोन निर्माता चीनी कंपनी शाओमी (xiaomi) ने एमआई 10 (Mi10) और एमआई 10 प्रो (Mi 10 Pro) स्मार्टफोन को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। अब एक नई रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि कंपनी अगले साल जनवरी में शाओमी एमआई 11 (Xiaomi Mi 11) और एमआई 11 प्रो (Xiaomi Mi 11 Pro) की घोषणा कर सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 की शुरुआत में Mi सीरीज फ्लैगशिप की लॉन्चिंग के साथ शाओमी द्वारा चीन में स्नैपड्रैगन 875 मोबाइल प्लेटफॉर्म पावर्ड स्मार्टफोन को लॉन्च करने की उम्मीद है।

कर्व्ड डिस्प्ले
Xiaomi Mi 11 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले इसके संभावित फीचर्स भी सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन के कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की संभावना है। इसमें 108 एमपी प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ रियर पर एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसका कैमरा सेटअप 30 एक्स तक जूम को सपोर्ट करने की बात कही जा रही है।

यह भी पढ़ें—79,900 रुपए के iPhone 12 को बनाने में खर्च होते हैं मात्र 27,500 रुपए, यहां जानें लागत व कीमत का सच

mi_2.png

Xiaomi Mi 11 Pro
वहीं Xiaomi Mi 11 Pro के फीचर्स की बात करें तो इसके कर्व्ड डिस्प्ले और एक 'पंच-होल' कटआउट के साथ लॉन्च होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन में क्यूएचडी प्लस रेजॉल्यूशन और 120 हट्र्ज रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन होगी। साथ ही एमआई 11 प्रो के फोर-इन-वन बिनिंग तकनीक और 50 एमपी के प्राइमरी कैमरा लेंस के साथ आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें—Lava बनाएगी Nokia और Motorola के हैंडसेट, चीनी स्मार्टफोन कंपनियों को मात देने की तैयारी

4-इन-1 कैमरा टेक
हालांकि अभी यह कन्फर्म नहीं है कि Mi 11 Pro में क्वॉड कैमरा सेटअप मिलेगा या नहीं। लेकिन पिछले महीने फोन के कैमरा से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई थी। इस रिपोर्ट के अनुसार, Mi 11 Pro में 4-in-1 पिक्सल बिनिंग टेक्नॉलजी की मदद से मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल शॉट कैप्चर कर सकेगा। फोन में 48 मेगापिक्सल या 12 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस भी मिल सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2VkpL11

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...