03 नवंबर 2020

अब Google Meet पर अपनी पसंद से बदल सकते हैं बैकग्राउंड, और मजेदार होगी कॉलिंग

कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग एप्स काफी पॉपुलर हो गए हैं। इनमें गूगल मीट (Google Meet) भी शामिल है। कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम और स्टडी फ्रॉम होम के चलते गूगल मीट की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है। वीडियो कॉलिंग एप्स भी यूजर्स की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखती हैं। इसकेे लिए वे नए—नए फीचर्स लेकर आती हैं। इसी कड़ी में गूगल मीट ने एक नया फीचर रोल आउट शुरू करना शुरू किया है। इस फीचर की मदद से डेस्कटॉप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपना बैकग्राउंड चेंज कर सकते हैंं।

फिलहाल मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं
गूगल मीट ने डिफॉल्ट इमेज का एक सेट पेश किया है, जिन्हें वीडियो कॉलर बैकग्राउंड इमेज के तौर पर सेट कर सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल डेस्कटॉप यूजर्स के लिए दी जा रही है। बताया जा रहा है कि मोबाइल यूजर्स के लिए भी जल्द ही यह फीचर शुरू किया जाएगा। गूगल मीट ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जो बैकग्राउंड डिफॉल्ट इमेज का सेट पेश किया है, उसमे ऑफिस स्पेस, लैंडस्केप और एब्सट्रैक्ट बैकड्राप शामिल हैं। इसके अलावा यूजर्स खुद की इमेज भी बैकग्राउंड में सेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें—Paytm ने दिया यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, अब नहीं लगेगा इस सर्विस का चार्ज

google_meet2.png

एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर की जरूरत नहीं
गूगल ने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया कि यह नया फीचर क्रोमओएस और विंडोज और मैक डेस्कटॉप डिवाइस पर क्रोम ब्राउजर पर काम करेगा। इसके लिए यूजर्स को किसी एक्सटेंशन या किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर की आवश्यकता नहीं होगी। कस्टम बैकग्राउंड फीचर गूगल मीट एसेंशियल, बिजनेस स्टार्टर, बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, इंटरप्राइस एसेंशियल, इंटरप्राइज स्टैंडर्ड, इंटरप्राइज प्लस, इंटरप्राइज फोर एजुकेशन और नॉन-प्रॉफिट कस्टमर्स और पर्सनल गूगल अकाउंट यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।

स्लो हो सकता है डिवाइस
गूगल मीट ने जानकारी देते हुए बताया कि एजुकेशन कस्टमर्स द्वारा आयोजित की जा रही मीटिंग के प्रतिभागियों के लिए खुद की इमेज को बैकग्राउंड पर अपलोड करने की सुविधा नहीं मिलेगी। बैकग्राउंड चेंजिंग फीचर बाय-डिफॉल्ट बंद रहेगा। यूजर आवश्यकता अनुसार इसका उपयोग कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को एक परेशानी आ सकती है,जिसके बारे में गूगल ने बताया है। गूगल का कहना है कि बैकग्राउंड बदलने से आपका डिवाइस धीमा हो सकता है।

यह भी पढ़ें—हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

ऐसे चेंज कर सकते हैं बैकग्राउंड
विंडोज और मैक डिवाइस पर गूगल मीट में बैकग्रांउड बदलने के लिए गूगल मीट ओपन कर मीटिंग में जाएं और बैकग्राउंड बदल लें। इसके बाद आप मीटिंग में शामिल हो सकते हैं। वहीं वीडियो कॉल के दौरान बैकग्रांउड बदलने के लिए नीचे की तरफ राइट साइड में More ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद बैकग्राउंड चेंज पर क्लिक करें। इस ऑप्शन को चुनने के बाद आपका कैमरा अपने आप ऑन हो जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/361CDOH

Paytm ने दिया यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, अब नहीं लगेगा इस सर्विस का चार्ज

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने दिवाली से पहले अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि इस एप के जरिए यूजर्स UPI से लेकर कई तरह के बिल्स का भुगतान कर सकते हैं। इस तरह के पेमेंट पर यूजर्स को कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता। हालांकि पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर कंपनी यूजर्स से चार्ज वसूलती थी। अब कंपनी ने इस चार्ज को खत्म कर दिया है। इस बात की जानकारी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

यूजर्स ने जताई थी चिंता
दरअसल, इस चार्ज को लेकर कुछ पेटीएम यूजर्स ने चिंता जताई थी। एक यूजर ने विजय शेखर शर्मा से पूछा था कि अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 फीसदी चार्ज को हटा लेते हैं तो इससे क्या होगा? क्या इससे यूजर बेस बढ़ेगा? क्या यह आपकी कंपनी के लिए एक खाई की तरह है? इसका जवाब देते हुए विजय शेखर शर्मा ने लिखा कि अब यह जीरो है! हां, हमने इस चार्ज को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें—हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

पहले लगता था इन ट्रांजेक्शन पर चार्ज
बता दें कि पेटीएम में वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम को सुविधा शुल्क वहन करना पड़ता है। वहीं जब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट के जरिए वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो कंपनी को यूजर्स के बैंक को एक तय फीस देनी पड़ती है। हालांकि इसके बदले पेटीएम यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेती है। जब यूजर वॉलेट के पैसों को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता था तो फिर कंपनी यूजर से चार्ज वसूलती थी। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि यूजर्स से यह चार्ज नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें—Xiaomi लॉन्च करेगी ऐसा स्मार्ट लॉक, चेहरा देखकर खुलेगा गेट

इस सर्विस पर देना होगा 2 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज
बता दें कि पिछले दिनों पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसा एड करने पर चार्ज वसूलने की बात कही थी। यह चार्ज 15 अक्टूबर से लागू हो गया है। अब कोई भी यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करता है तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना पडता है, जिसमें जीएसटी शामिल होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3emMPFm

Paytm ने दिया यूजर्स को दिवाली गिफ्ट, अब नहीं लगेगा इस सर्विस का चार्ज

मोबाइल वॉलेट कंपनी पेटीएम (Paytm) ने दिवाली से पहले अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि इस एप के जरिए यूजर्स UPI से लेकर कई तरह के बिल्स का भुगतान कर सकते हैं। इस तरह के पेमेंट पर यूजर्स को कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना पड़ता। हालांकि पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर कंपनी यूजर्स से चार्ज वसूलती थी। अब कंपनी ने इस चार्ज को खत्म कर दिया है। इस बात की जानकारी पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।

यूजर्स ने जताई थी चिंता
दरअसल, इस चार्ज को लेकर कुछ पेटीएम यूजर्स ने चिंता जताई थी। एक यूजर ने विजय शेखर शर्मा से पूछा था कि अगर आप पेटीएम वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने पर लगने वाले 5 फीसदी चार्ज को हटा लेते हैं तो इससे क्या होगा? क्या इससे यूजर बेस बढ़ेगा? क्या यह आपकी कंपनी के लिए एक खाई की तरह है? इसका जवाब देते हुए विजय शेखर शर्मा ने लिखा कि अब यह जीरो है! हां, हमने इस चार्ज को हटा दिया है।

यह भी पढ़ें—हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

पहले लगता था इन ट्रांजेक्शन पर चार्ज
बता दें कि पेटीएम में वॉलेट से बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए पेटीएम को सुविधा शुल्क वहन करना पड़ता है। वहीं जब क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या बैंक अकाउंट के जरिए वॉलेट में पैसे ट्रांसफर करते हैं तो कंपनी को यूजर्स के बैंक को एक तय फीस देनी पड़ती है। हालांकि इसके बदले पेटीएम यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लेती है। जब यूजर वॉलेट के पैसों को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करता था तो फिर कंपनी यूजर से चार्ज वसूलती थी। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि यूजर्स से यह चार्ज नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें—Xiaomi लॉन्च करेगी ऐसा स्मार्ट लॉक, चेहरा देखकर खुलेगा गेट

इस सर्विस पर देना होगा 2 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज
बता दें कि पिछले दिनों पेटीएम ने क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसा एड करने पर चार्ज वसूलने की बात कही थी। यह चार्ज 15 अक्टूबर से लागू हो गया है। अब कोई भी यूजर पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से पैसा ट्रांसफर करता है तो उसे 2 फीसदी का अतिरिक्त चार्ज देना पडता है, जिसमें जीएसटी शामिल होता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3emMPFm

02 नवंबर 2020

Xiaomi लॉन्च करेगी ऐसा स्मार्ट लॉक, चेहरा देखकर खुलेगा गेट

स्मार्टफोन बनाने वाली दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी Xiaomi स्मार्टफोन्स के बाद अब होम एंटरटेनमेंट, होम सिक्योरिटी सहित कई हाउसहोल्ड चीजें भी बना रही है। अब शाओमी जल्द ही एक खास हाउसहोल्ड प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। शाओमी के इस प्रोडक्ट का नाम Xiaomi Smart Door Lock Pro है। यह खास टेक्नोलॉजी से लैस लॉक होगा। इसमें दरवाजा व्यक्ति का चेहरा देखकर खुलेगा। अब स्मार्टफोन्स के बाद शाओमी हाउसहोल्ड और सिक्योरिटी प्रोडक्ट्स के जरिए लोगों के घरों में पहुंच बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

सेफ्टी का विशेष ध्यान
बता दें कि अभी बाजार में कई स्मार्ट डोर लॉक मौजूद हैं। इनमें फिंगरप्रिंट और पावसर्ड वाले लॉक शामिल हैं। वहीं Xiaomi Smart Door Lock Pro टेक्नोलॉजी में चेहरा देखकर गेट खुल जाएगा। यह स्मार्ट डोर face recognition फीचर से लैस होगा। इसमें सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस लॉक में कई अन्य फीचर्स भी होंगे हैं।

यह भी पढ़ें—Redmi के इस स्मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में बिके एक लाख हैंडसेट

xiaomi.png

फोन पर आएंगे नोटिफिकेशंस
शाओमी का स्मार्ट डोर लॉक एप फ्रंट कैमरे से लैस होगा। इसमें लॉक सबसे पहले आपका चेहरा स्कैन करेगा और पुष्टि होने के बाद ही गेट खुलेगा। इसके अलावा इस लॉक में अलार्म सहित कई अन्य फीचर्स भी होंगे। अगर कोई आपके गेट या लॉक से छेडछाड करेगा या उसे तोड़ने की कोशिश करेगा तो आपके स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन आएंगे।

यह भी पढ़ें—Tecno के स्मार्टफोन खरीदने पर जीत सकते हैं कार, बाइक और बहुत कुछ

लॉन्च किए ये प्रोडक्ट्स भी
बता दें कि शाओमी ने स्मार्टफोन्स के अलावा कई अन्य तरीके के प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं। पिछले दिनों होम सिक्योरिटी सेगमेंट में 360 डिग्री सिक्योरिटी कैमरा लॉन्च किया था। इसके अलावा कंपनी वायरलेस ईयरफोन, जैकेट, वॉलिट, शूज, बैकपैक, टूथब्रश सहित कई प्रोडक्ट्स लॉन्च कर चुकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TLL4Ik

Tecno के स्मार्टफोन खरीदने पर जीत सकते हैं कार, बाइक और बहुत कुछ

प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड Tecno ने सोमवार को यह घोषणा की कि भारत में प्रवेश करने के बाद तीन साल से भी कम समय में ही टेक्नो के ग्राहकों की संख्या 60 लाख के पार पहुंच गई है। इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए कंपनी ने The Great Tecno festival की घोषणा की है। ग्राहकों के लिए यह मेगा फेस्टिव बोनान्जा ऑफर्स एक नवंबर 2020 से लेकर 30 नवंबर 2020 तक चलेंगे।

मिलेगा आकर्षक पुरस्कार जीतने का मौका
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस फेस्टिवल में उपभोक्ताओं को आकर्षक पुरस्कार जीतने का अवसर दिया जाएगा, जिसमें एक मारुति एस-प्रेसो कार, हीरो पैशन प्रो मोटर साइकिल्स और टेक्नो का कैमरा बेस्ड फोन कैमोन-15 प्रो और स्टाइलिश हाईपॉड्स एच-2 ईयरबड्स शामिल हैं। उपभोक्ताओं के लिए इनाम जीतने का फैसला किसी भी टेक्नो स्मार्टफोन की खरीद पर लकी ड्रॉ के आधार पर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें—फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Flipkart दे रहा खास ऑफर ऐसे उठाएं लाभ

tecno_2.png

वेबसाइट पर कराना होगा रजिस्ट्रेशन
इस अवधि में टेक्नो स्मार्टफोन खरीदने वाले सभी उपभोक्ता लकी ड्रॉ में भाग लेने के पात्र होंगे। लकी ड्रॉ में भाग लेने के लिए उपभोक्ताओं को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना नाम, कॉन्टैक्ट नंबर, स्मार्टफोन का आईएमईआई नंबर, टेक्नो फोन की खरीद की तारीख और इनवॉयस की कॉपी देनी होगी तथा इसे सात दिसंबर को या उससे पहले जमा कराना होगा।

यह भी पढ़ें—Google से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

15 दिसंबर को अनाउंस करेंगे विनर्स के नाम
टेक्नो ने कहा कि लकी ड्रॉ 15 दिसंबर को निकाला जाएगा। विजेताओं को उनके दिए गए कॉन्टैक्ट नंबर से लकी ड्रॉ के नतीजों की सूचना दी जाएगी। ट्रांशन इंडिया के सीईओ अरिजीत तालापात्रा ने एक बयान में कहा, टेक्नो के ग्राहकों की संख्या 60 लाख के पार पहुंचने की यह उपलब्धि देश में हमारी मजबूत मौजूदगी को दर्शाता है। यह महत्वाकांक्षी भारत के लोगों के बीच टेक्नो की बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kR8kQK

Redmi के इस स्मार्टफोन ने बनाया रिकॉर्ड, 1 मिनट में बिके एक लाख हैंडसेट

इन दिनों चीनी स्मार्टफोन्स की बिक्री खूब हो रही है। Xiaomi के सब ब्रैंड Redmi के नए स्मार्टफोन ने पहली सेल में ही बिक्री के मामले में रिकॉर्ड बना लिया है। इसके लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi K30S Ultra के पहली ही सेल में एक लाख हैंडसेट बिके। सेल के तुरंत बाद शाओमी के वाइस प्रेजिडेंट जेंग शूझॉन्ग ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह सेल 1 नवंबर को आयोजित की गई थी।

सेल में दिया डिस्काउंट
कंपनी की तरफ से जारी किए पोस्टर से पता चलता है कि Redmi K30S Ultra की सेल शाओमी स्टोर्स और कंपनी के ऑफिशल प्लैटफॉर्म JD.com, Tmall और Suning पर हुई। इस सेल में रेडमी के30एस अल्ट्रा ने नया रिकॉर्ड बना दिया। 200 युआन के डिस्काउंट के साथ इस स्मार्टफोन की सेल 1 नवंबर को हुई। Double Eleven सेल के पहले दिन रेडमी के30एस अल्ट्रा को 2,599 युआन की जगह छूट के साथ 2,299 युआन में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया। इस सेल में 1 मिनट में इस स्मार्टफोन के एक लाख हैंडसेट बिक गए। सेल के तुरंत बाद शाओमी के वाइस प्रेजिडेंट जेंग शूझॉन्ग ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। यह सेल 1 नवंबर को आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें—फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Flipkart दे रहा खास ऑफर ऐसे उठाएं लाभ

redmi_k30_ultra2.png

ज्यादा पॉपुलर नहीं है यह स्मार्टफोन
बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि Redmi K30S Ultra ज्यादा पॉपुलर स्मार्टफोन नहीं है। इसके बावजूद सेल के आकंडे चौंकाने वाले हैं। वहीं कंपनी का कहना है कि इतनी डिमांड की वजह से इस स्मार्टफोन की मांग पूरी नहीं कर पा रहे हैं। अब रेडमी के30एस अल्ट्रा का नया स्टॉक को 4 नवंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें—iPhone के बैक पैनल में छिपा है कमाल का बटन, ऐसे करें इस्तेमाल

फीचर्स
रेडमी के30एस अल्ट्रा के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.67 इंच की फुल एचडी+ स्क्रीन दी गई है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। वहीं 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल और 5 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर वाला कैमरा भी है। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। फोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है। स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर वाला रेडमी का यह सबसे कम दाम में आने वाला फ्लैगशिप फोन है। रेडमी का यह फोन MIUI 12 के साथ आता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34QB9aK

रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी भर्ती परीक्षाओं का शेड्यूल इसी महीने! यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

RRC Group D, NTPC Recruitment 2020 : रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरसी ग्रुप डी और एनटीपीसी के पदों पर भर्ती परीक्षा की तिथियां इसी महीने जारी की जा सकती है। लम्बे समय के इंतज़ार के बाद पिछले महीने रेलवे ने 15 दिसंबर से परीक्षाएं कराने की घोषणा की थी । ऐसे में उम्मीद है कि परीक्षा तिथियां इसी महीने जारी कर दी जाएंगी। रेलवे ने बताया है कि एऩटीपीसी, मिनिस्ट्रियल व ग्रुप डी के 1.40 लाख पदों के लिए 2.40 करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है।

उक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा में सफल रहे उम्मीदवारों को पीईटी में बुलाया जाएगा। अलग -अलग दिन परीक्षा होने के कारण सीबीटी में मार्क्स नॉर्मलाइजेशन की पद्धति अपनाई जाएगी। कुल वैकेंसी के तीन गुना उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता के लिए बुलाया जाएगा। ग्रुप डी सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा। उम्मीदवार विशेषकर परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का ध्यान जरूर रखें।

RRC Group D, NTPC Recruitment 2020 Exam Schedule

एनटीपीसी की परीक्षाएं 15 दिसंबर 2020 से शुरू होने जा रही हैं। एनटीपीसी और मिनिस्ट्रियल का एप्लीकेशन स्टेटस पिछले दिनों जारी किया गया। रेलवे भर्ती की सभी परीक्षाओं का विस्तृत शेड्यूल आना अभी बाकी है। जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल जारी किया जाएगा।

20 फीसदी पद अप्रेंटाइस के
रेलवे की रिलीज में कहा गया है कि अप्रेंटाइस एक्ट 2016 के तहत भारतीय रेलवे ने लेवल-1 की 1.03 लाख भर्तियों में से 20 फीसदी (20,734 पद) अप्रेंटाइस युवाओं के लिए आरक्षित रखे हैं। ये भर्ती प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि रेलवे अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत समय समय पर युवाओं को ट्रेनिंग कराता है ताकि वह काम करने की स्किल सीख सकें। ट्रेनिंग प्राप्त इन्हीं युवाओं को अप्रेंटाइस कहा जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34OCFtJ

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...