02 नवंबर 2020

BSNL प्रीपेड प्लान: 365 रु में सालभर की वैलिडिटी, 2 जीबी डेटा रोज और अनलिमिटेड कॉलिंग

यूजर्स को लुभाने के लिए टेलिकॉम कंपनियां सस्ते प्रीपेड प्लान्स निकालती रहती हैं। इनमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ ज्यादा डेटा और अन्य लाभ मिलते हैं। सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिडेट (BSNL) ने भी एक ऐसा ही प्लान जारी किया है। इसमें यूजर्स को सालभर की वैलिडिटी मिलेगी और अनलिमिटेड कॉलिंग भी। बीएसएनएल ने यह प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए निकाला है, जिसकी कीमत 365 रु है।

मिलेंगे ये लाभ
बीएसएन के 365 रुपए वो प्रीपेड रिचार्ज प्लान में यूजर्स को एक कॉम्बोपैक मिलेगा। इसमें उन्हें रोजाना अधिकतम 250 मिनट की फ्री वॉयस कॉलिंग मिलेगी। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डेटा और 100 SMS भी मिलेंगे। हालांकि कॉम्बोपैक में फ्री मिलने वाली सर्विस की वैलिडिटी 60 दिनों की होगी। 250 मिनट फ्री वॉयस कॉल की लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को बेस टैरिफ प्लान के हिसाब से रिचार्ज करना होगा। ऐसे ही रोजाना 2 जीबी डेटा खत्म हो जाने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps रह जाएगी।

यह भी पढ़ें—फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Flipkart दे रहा खास ऑफर ऐसे उठाएं लाभ

bsnl2.png

इन यूजर्स को पहले से मिल रहा लाभ
रिपोर्ट के अनुसार, bsnl का 365 रुपये रिचार्ज वाला प्लान केरल के लिए लाइव कर दिया गया है। वहीं आन्धप्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक , कोलकाता और वेस्ट बगाल, नार्थ-ईस्ट, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओड़िशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, चेन्नई और यूपी सर्किल में यूजर्स पहले से ही इस प्लान का लाभ उठा रहे हैंं।

यह भी पढ़ें—Facebook ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया डार्क मोड फीचर, इंस्टाग्राम से अलग होगा इंटरफेस

600 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान
इसके अलावा BSNL ने 600 दिनों की वैलिडिटी वाला एक और प्लान लान्च किया है। इस प्रीपेड प्लान की कीमत 2,399 रुपए है। हालांकि यह रिचार्ज प्लान सिर्फ छत्तीसगढ़ सर्किल के लिए होगा। इस प्लान में कोई बंडल डेटा नही मिलेगा। इस प्लान में वॉयस कॉलिंग के लिए रोजाना 250 फ्री मिनट मिलेंगे, जिससे किसी भी नेटवर्क पर बात की जा सकेगी। हालांकि इसमें इंटरनेट का लुत्फ उठाने के लिए यूजर्स को डेटा एड ऑन पैक लेना होगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3efMuUR

सरकारी नौकरी: दसवीं पास के लिए निकली सीधी भर्ती, नहीं देनी होगी कोई परीक्षा

Sarkari Naukri 2020: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दसवीं पास युवा जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी नहीं कर रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती मेरिट के आधार पर ही ली जाएगी। इंडियन पोस्टल ने हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्किल में ग्रामीण डाक सेवकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2020 निर्धारित की गई है। हिमाचल प्रदेश पोस्टल सर्कल ने 634 पदों पर यह वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के जरिए हिमाचल प्रदेश ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीण डाक सेवकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।

Click Here for Online Apply

महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि- 7 नवंबर 2020

Read More: 10वीं-12वीं पास बेरोजगारों को मिल रहा सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, न परीक्षा न इंटरव्यू

रिक्तियों का विवरण
ग्रामीण डाक सेवक (हिमाचल प्रदेश)- 634 पद

आयु सीमा:
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है।

Read More: डीआरडीओ ने विभिन्न पदों पर निकाली रिक्तियां, ऐसे करें अप्लाई

शैक्षणिक योग्यता:
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 10वीं (मैट्रिक-हाईस्कूल) पास होना जरूरी है। इसके साथ ही कैंडिडेट्स के10वीं क्लास में मैथ्स, स्थानीय भाषा और इंग्लिश सब्जेक्ट होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता संबंधी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन शुल्क:
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस पुरूष वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला वर्ग के कैंडिडेट्स को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होग।


चयन प्रक्रिया
ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर उम्मीदवारों का चयन दसवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/384kdj0

हैकर्स भी लीक नहीं कर पाएंगे आपकी Whatsapp Chat, इन बातों का रखें ध्यान

व्हॉट्सएप सबसे पॉपुलर मैसेजिंग एप्स में से एक है। इसमें यूजर्स की सुरक्षा के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके बावजूद कई बार Whatsapp Chat लीक होने की खबरें सामने आती रहती हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड के कई कलाकारों की व्हॉट्सएप चैट वायरल हुई थीं। इसके बाद इस मैसेजिंग एप की सिक्योरिटी को लेकर सवाल उठने लगे। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान अगर आप रखेंगे तो कोई भी आपकी चैट लीक नहीं कर पाएगा, यहां तक की हैकर्स भी नहीं।

क्लाउड बैकअप
व्हॉट्सएप में कई ऐसे फीचर्स हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी चैट के लीक होने से बचा सकते हैं। सबसे पहले आप अपने व्हॉट्सएप के क्लाउड बैकअप को बंद कर दें। बता दें कि आपकी
दिनभर की चैट्स को व्हॉट्सएप रात में अपने क्लाउट स्टोरेज में सेव करता है। व्हॉट्सएप चैट को एन्क्रिप्टेड होती है, लेकिन क्लाउड पर सेव हुआ कंटेंट एन्क्रिप्टेड नहीं होता। ऐसे में अगर आपके व्हॉट्सएप का क्लाउड बैकअप किसी के हाथ लग जाए तो वह उन्हें आसानी से पढ़ सकता है। इसलिए तुरंत ऑटोमैटिक क्लाउड ऑप्शन को डिसेबल कर दें।

यह भी पढ़ें—Telegram पर इस टूल के जरिए बनाई जा रहीं लड़कियों की अश्लील तस्वीरें, लाखों फोटोज हुईं वायरल

मैनुअल एन्क्रिप्शन
बता दें कि व्हॉट्सएप चैट एन्क्रिप्टेड होती है, लेकिन इसे आप मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता चल जाएगा कि आपकी चैट सिक्योर है या नहीं। इसे चेक करने के लिए आपको चैट ओपन कर नाम पर क्लिक करना होगा। उसके बाद एन्क्रिप्शन ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपके सामने एक पॉप अप आएगा जिसमें आपको क्यू आर कोड और 40 डिजिट दिखाई देंगी। यह सिक्योरिटी कोड होता है। आपको उस कोड को दूसरे यूजर के कोड से वेरिफाई कर सकते हैं।

whatsapp2.png

टू-स्टेप वैरिफिकेशन
बता दें कि व्हॉट्सएप में टू-स्टेप वैरिफिकेशन भी होता है, इससे अपने अकांउट को ज्यादा सुरक्षित कर सकते हैं। इस फीचर को आपको एक्टिवेट करना होगा। इसके बाद जब भी आप किसी अन्य डिवाइस पर अपना अकाउंट ओपन करेंगे तो ये 6-डिजिट कोड मागेंगा, जो सिर्फ आपको पता होगा। इससे अगर कोई अन्य व्यक्ति आपका अकाउंट दूसरे डिवाइस पर खोलना चाहेगा तो उसे वह कोड नहीं मिल पाएगा और वह आपकी चैट नहीं पढ़ पाएगा।

बायोमैट्रिक सिक्योरिटी
व्हॉट्सएप में फिंगरप्रिंट और फेस आईडी जैसी बायोमैट्रिक सिक्योरिटी भी होती है। फिंगरप्रिंट या फेस-आईडी से आप अपने व्हॉट्सएप अकाउंट को और अधिक सुरक्षित कर सकते हैं। इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको सेटिंग्स में जाकर अकाउंट्स को ओपन करना होगा। इसके बाद प्राइवेसी में जाकर Fingerprint Unlock को सिलेक्ट करें। इसी तरह एप्पल यूजर फेस आईडी एक्टिवेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें—डेटा चुराते हैं बच्चों के ये तीन एप्स, अगर आपके मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट

अनजान लिंक पर क्लिक न करेंं
बता दें कि व्हॉट्सएप पर कई तरह के मैसेज आते हैं। इनमें कुछ लिंक भी शेयर किए जाते हैं। आप किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। वह लिंक स्पाईवेयर हो सकता है, जो आपके फोन से निजी जानकारियां चुरा सकता है। कोई भी अनजान व्यक्ति आपको ग्रुप में एड न कर सके, इसके लिए आपको अपने अकाउंट की सेटिंग्स में कुछ बदलाव करने होंगे। सबसे पहले सेटिंग्स में जाकर अकाउंट ओपन करें। इसके बाद प्राइवेसी में जाएं। वहां आपको Groups का ऑप्शन मिलेगा। इसे ओपन कर आप My Contacts को सलेक्ट करें। इससे आपके फोन में सेव कॉन्टैक्ट्स के अलावा अन्य कोई आपको किसी ग्रुप में एड नहीं कर पाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jPaiQn

Facebook ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए रोलआउट किया डार्क मोड फीचर, इंस्टाग्राम से अलग होगा इंटरफेस

Facebook ने विश्वभर के एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Dark Mode फीचर
जारी कर दिया है। इस फीचर का लाभ फेसबुक के करोड़ों एंड्रॉयड यूजर्स उठा पाएंगे। कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि दुनियाभर में इसका अनावरण कर दिया गया है। फेसबुक ने एक बयान में कहा है कि हमें पता है कि लोगों को डार्क मोड की तलाश रही थी और अब उन्हें ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। लोगों को अब फेसबुक एप की सेटिंग पर यह ऑप्शन देखने को मिलेगा, क्योंकि हमने दुनियाभर में इसे शुरू कर दिया है।

पूरी तरह ब्लैक नहीं होगी इंटरफेस
बता दें कि व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर में पहले से ही डार्क मोड फीचर की सुविधा मौजूद है। अब फेसबुक ने एप के एंड्रॉयड यूजर्स को भी यह सुविधा दी है। खास बात सह है कि फेसबुक में डार्क मोड का यह इंटरफेस इंस्टाग्राम या मैसेंजर की तरह बिल्कुल ब्लैक नहीं होगा, बल्कि इसका रंग ग्रे होगा, जिसमें सफेद रंग के कई लोगो और आईकॉन बने होंगे।

यह भी पढ़े—बिना इंटरनेट भी यूज कर सकते हैं Google Maps, फॉलो करने होंगे ये स्टेप

facebook2.png

इनोवेशन में जारी रहेगा निवेश
बता दें कि फेसबुक यूजर्स की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को लेकर गहन जांच का सामना कर रही है। इसी बीच फेसबुक ने कहा है कि नियमित तौर पर अनुसंधान और इनोवेशन में निवेश करना जारी रखेगा। इससे प्राइवेसी व सुरक्षित उत्पाद बनाने और डेटा को प्रोसेस करने के नए तरीके विकसित होंगे।

अंतिम चरण में है जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोपनीयता व डेटा सुरक्षा को लेकर की जा रही जांच अंतिम चरण में है। साथ ही रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यूएस फेडरल ट्रेड कमिशन (एफटीसी) के सदस्यों ने एजेंसी के आयुक्तों को एक सिफारिश की है कि क्या वह फेसबुक के खिलाफ एक अविश्वास प्रस्ताव दायर कर सकते हैं या नहीं।

यह भी पढ़े—डेटा चुराते हैं बच्चों के ये तीन एप्स, अगर आपके मोबाइल में हैं तो तुरंत करें डिलीट

फेसबुक ने जारी किया बयान
इस बीच फेसबुक ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यूजर्स को सुरक्षित महसूस कराने के लिए नीति निर्माताओं, प्राइवेसी विशेषज्ञों के साथ काम करना जारी रखेंगे। फेसबुक का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कंपनी ने पब्लिक ग्रुप में बदलाव किया है। साथ ही फेसबुक और इंस्टाग्राम, फेसबुक कैंपस और अकाउंट्स सेंटर पर नए उत्पादों का निर्माण किया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ehGLxx

Vivo V20 SE स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, शानदार ऑफर्स के साथ प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें इसकी कीमत बारे में

नई दिल्ली। चीनी कंपनी वीवो ( Vivo ) अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी20 एसई (Vivo V20 SE) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। काफी समय से खबरें आ रही है कि Vivo अपनी V20 सीरीज के स्मार्टफोन Vivo V20 SE को भारत में लॉन्च करने वाला है अब यूजर्स को इसका इंतजार खत्म हुआ। यह स्मार्ट फोन आज के दिन लॉन्च होने की खबरे आ रही है। जिसकी कीमत के साथ फीचर्स भी सामने आ रहे है। यहांतक कि इसके लॉन्च होने से पहले इसकी प्री-बुकिंग भी होने लगी है। हालांकि, कंपनी ने कोई इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

Vivo V20 SE: प्री-बुकिंग पर मिलेंगे ऑफर्स

Vivo V20 SE को लेकर यह बीत साने आई है कि इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग होना शुरू हो गई है। जिसे आप भी यदि इस मोबाइल को खरीदना चाहते है तो ICICI, Kotak और Bank of Baroda कार्डहोल्डर्स फोन पर 10 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आपको फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा। इसके अलावा Jio, और Vodafone Idea यूजर्स को 10,000 रुपये का बेनिफिट्स मिलेगा।

Vivo V20 SE: संभावित कीमत

बता दे कि यह मोबाइल फोन मलेशिया में लॉन्च हो चुका है जहां पर इसकी कीमत MYR 1,199 यानि 21,300 रुपये थी अब भारत में Vivo V20 SE कीमत 20,990 रुपये बताई जा रही है।

Vivo V20 SE: स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V20 SE में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। जिसका डिस्प्ले 6.44 इंच का होगा। इसमें चार कैमरे दिए गए है। जिसका पहला कैमरा48MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका बैटरी 4,100mAh की है जो 33W पर तेजी से चार्ज करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34O6P0o

iPhone के बैक पैनल में छिपा है कमाल का बटन, ऐसे करें इस्तेमाल

अगर आप भी iPhone इस्तेमाल करते हैं तो क्या आपको पता है कि इसके बैक पैनल में एप्पल ने एक बटन जोड़ा है। हालांकि इसके बारे में बहुत कम यूजर्स को पता है। iPhone के बैक पैनल पर आपको यह बटन नजर नहीं आएगा। फिलहाल यह नया फीचर लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 14 में मिलेगा। इसमें कंपनी ने सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों अपडेट जारी किए हैं। दरअसल, iOS 14 में एप्पल ने Back Tap नाम का फीचर जारी किया है। इस फीचर की ज्यादा चर्चा न होने की वजह से अधिकतर यूजर्स इससे अनजान हैं।

बैक पैनल बदल जाएगा बटन में
Back Tap नाम के फीचर से आईफोन का बैक पैनल टच सेंसिटिव बना गया है। यानि आपके आईफोन का बैक पैनल एक बटन में बदल जाएगा। इसे आप टैप करके बटन की तरह यूज ले सकते हैं। खास बात यह है कि बैक पैनल का कोई खास हिस्सा नहीं बल्कि पूरा बैक पैनल टच सेंसेटिव की वजह से एक बटन में बदल जाता है।

यह भी पढ़ें—फ्री में स्मार्टफोन खरीदने का मौका, Flipkart दे रहा खास ऑफर ऐसे उठाएं लाभ

ऐसे करें इस्तेमाल
आईफोन के इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको फोन की settings में जाना होगा। इके बाद Accessibility में जाएं और फिर Touch सेक्शन में जाएं। आपको वहां पर Back Tap का ऑप्शन दिखाई देगा। अपको इस Back Tap ऑप्शन को ऑन करना होगा।

यह भी पढ़ें—Google से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ सकता है भारी, खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट

Double Tap और Triple Tap
Back Tap को ऑन करने के बाद आपको Double Tap और Triple Tap ऑप्शन मिलेंगे। आपको अपनी सुविधानुसार इनमें से कोई एक ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपको कुछ फीचर्स की लिस्ट मिलेगी। इन फीचर्स को आप बैक पैनल के जरिए एक्सेस कर पाएंगे। मान लिजिए आप Lock Screen फीचर को चुनते हैं तो आप बैक पैनल पर Double Tap या Triple Tap कर स्क्रीन लॉक कर सकते हैं। आप बैक पैनल से स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jVq7W0

Vivo V20 SE स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, शानदार ऑफर्स के साथ प्री-बुकिंग हुई शुरू, जानें इसकी कीमत बारे में

नई दिल्ली। चीनी कंपनी वीवो ( Vivo ) अपने नए स्मार्टफोन वीवो वी20 एसई (Vivo V20 SE) को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। काफी समय से खबरें आ रही है कि Vivo अपनी V20 सीरीज के स्मार्टफोन Vivo V20 SE को भारत में लॉन्च करने वाला है अब यूजर्स को इसका इंतजार खत्म हुआ। यह स्मार्ट फोन आज के दिन लॉन्च होने की खबरे आ रही है। जिसकी कीमत के साथ फीचर्स भी सामने आ रहे है। यहांतक कि इसके लॉन्च होने से पहले इसकी प्री-बुकिंग भी होने लगी है। हालांकि, कंपनी ने कोई इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है।

Vivo V20 SE: प्री-बुकिंग पर मिलेंगे ऑफर्स

Vivo V20 SE को लेकर यह बीत साने आई है कि इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग होना शुरू हो गई है। जिसे आप भी यदि इस मोबाइल को खरीदना चाहते है तो ICICI, Kotak और Bank of Baroda कार्डहोल्डर्स फोन पर 10 प्रतिशत का कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं। वहीं आपको फोन के साथ वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी मिलेगा। इसके अलावा Jio, और Vodafone Idea यूजर्स को 10,000 रुपये का बेनिफिट्स मिलेगा।

Vivo V20 SE: संभावित कीमत

बता दे कि यह मोबाइल फोन मलेशिया में लॉन्च हो चुका है जहां पर इसकी कीमत MYR 1,199 यानि 21,300 रुपये थी अब भारत में Vivo V20 SE कीमत 20,990 रुपये बताई जा रही है।

Vivo V20 SE: स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V20 SE में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। जिसका डिस्प्ले 6.44 इंच का होगा। इसमें चार कैमरे दिए गए है। जिसका पहला कैमरा48MP + 8MP + 2MP का ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसका बैटरी 4,100mAh की है जो 33W पर तेजी से चार्ज करती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34O6P0o

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...