04 अगस्त 2020

6 अगस्त को OnePlus Nord की Amazon पर पहली सेल, जानें फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली। OnePlus Nord की पहली सेल आज नहीं बल्कि 6 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी OnePlus ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी है। कंपनी ने ट्वीट किया कि भारतीय यूजर्स को OnePlus Nord के लिए अभी दो दिनों ( 6 अगस्त ) का इंतजार करना होगा। कंपनी ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर इसकी नई सेल की डेट दे दी है। Amazon India पर रेड क्लब मेंबर्स को मिलने वाले बेनिफिट्स का भी खुलासा किया गया है। जिसके अनुसार रेड क्लब मेंबर्स को 6 एक्सटेंडेड वारंटी मिलेगी। साथ ही 50GB क्लाउट स्टोरेज की भी सुविधा दी जाएगी।

OnePlus Nord price

भारत में वनप्लस नॉर्ड का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज के साथ है और इसकी कीमत 24,999 रुपये है। इसके अलावा 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है और इसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गयी है। फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मॉडल है और इसे ग्राहक 29,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कंपनी फोन को ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स कलर में बेचेगी।

OnePlus Nord specifications

इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1,080x2,400 पिक्सल) है और इसमें 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रिन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन डुअल सिम को सपोर्ट करता है और OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर काम करता है। स्पीड के लिए फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo S7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

OnePlus Nord Camera

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord के बैक में चार कैमरा दिया गया है। इसमें पहला एफ/ 1.75 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और चौथा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें पहला 32 मेगापिक्सल और दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।

OnePlus Nord Battery

पावर के लिए OnePlus Nord में 4115mAh की बैटरी दी गई है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने का कोई ऑप्शन नहीं दिया गया है। हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DkrcXT

डुअल सेल्फी कैमरे के साथ Vivo S7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo S7 को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 8GB रैम व 128GB स्टोरेज और 8GB रैम व 256GB स्टोरेज वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इन दोनों वेरिएंट की कीमत क्रमश- CNY 3,098 (30,100 रुपए) और CNY 3,098 (कीमत 33,300 रुपए ) रखी गयी है। ग्राहक फोन को Jazz Black, Monet और Moonlight White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। Vivo S7 स्मार्टफोन की बिक्री 8 अगस्त से चीन में शुरू होगी। फिलहाल फोन की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Vivo S7 स्पेसिफिकेशन

Vivo S7 में 6.44 इंच की एमोलेड डिस्पले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080/2400 है और फोन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91.2% है। स्पीड के लिए स्मार्टफोन में Sanpdragon 765 Octa-Core Soc का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन Funtouch OS 10.5 बेस्ड एंड्राइड 10 सॉफ्टवेयर पर काम करता है। पावर के लिए स्मार्टफोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Independence Day Offers: TV के साथ Galaxy S20+ मिलेगा फ्री

फोटोग्राफी के लिए Vivo S7 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका पहला 64 मेगापिक्सल का GW1 सेंसर है जो अपर्चर f/1.89 के साथ। दूसरा अपर्चर f/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर है। वहीं तीसरा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है जो अपर्चर f/2.4 के साथ है। फोन के फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल कैमरा दिया गया है। इसमें पहला 44 मेगापिक्सल का है जो f/2.0 अपर्चर के साथ है। वहीं दूसरा 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में USB टाइप-सी और ब्लूटूथ का ऑप्शन दिया गया है। स्मार्टफोन का पूरा वजन 170 ग्राम है और इसका डायमेंशन 158.8/74.2/7.39mm होगा।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PlHbHH

DTC Recruitment 2020: रोडवेज बस चालक के पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

DTC Bus Driver Recruitment 2020: दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने बस चालक के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए भर्ती कि अधिसूचना जारी की है। न्यूनतम 10 वीं की योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार उक्त पदों पर 31 दिसंबर 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

कम से कम 3 साल के अनुभव के साथ वैध लाइसेंस रखने वाले 10 वीं पास युवाओं के लिए अच्छा मौका है, संबंधित डिपो को डाक द्वारा आवेदन भेज सकते हैं। यह अनुबंध एक वर्ष के लिए होगा जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे की अवधि के लिए बढ़ाया जा सकता है। सभी इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, चयन मानदंड और अन्य विवरण के लिए इस लेख के माध्यम से जा सकते हैं।

Click Here For Download Notification

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2020

रिक्ति विवरण
बस चालक

शैक्षणिक योग्यता: 10 वीं पास योग्यता रखने वाले और 3 साल का वैध लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

आयु सीमा - 50 वर्ष (सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट होगी)

चयन मानदंड
उम्मीदवारों का चयन लिखित / साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार दस्तावेजों के साथ दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन या किसी भी नजदीकी दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन डिपो को 31 दिसंबर 2020 तक या उससे पहले आवेदन भेजकर आवेदन कर सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k57uAd

Samsung Independence Day Offers: TV के साथ Galaxy S20+ मिलेगा फ्री

नई दिल्ली। सैमसंग इंडिया ने अहने ग्राहको के लिए एक खास ऑफर का ऐलान किया है। Samsung Independence Day Offers सेल के दौरान ग्राहक टीवी, फ्रिज, स्मार्ट ओवेन, वॉशिंग मशीन और एयर कंडिशनर पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ कई शानदार गिफ्ट मुफ्त में पा सकते हैं। साथ ही 15% कैशबैक और 990 रुपये जैसी आसान EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ यूजर्स 31 अगस्त तक उठा सकते हैं।

सैमसंग सेल में QLED 8K TVs के साथ 77,999 रुपये वाला Samsung Galaxy S20+ फ्री में मिलेगा। साथ ही टीवी पर 10 साल की नो स्क्रीन बर्न इन वॉरंटी और 3 साल के लिए कुछ QLED TVs की पैनल वॉरंटी दी जा रही है। इतना ही नहीं कंपनी की तरफ से Samsung SmartTVs पर 9,000 रुपये का कैशबैक और 990 रुपये की EMI का भी फायदा मिलगा। साथ ही कुछ TV के साथ ग्राहकों को एक महीने का Zee5 सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। वहीं प्रीमियम सब्सक्रिप्श के लिए 30 फीसदी का छूट दिया जा रहा है।

Redmi 9 Prime आज भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

अगर गर्मियों में फ्रिज खरीने का प्लान है तो Samsung SpaceMax Family Hub फ्रिज के साथ 37,999 रुपये वाला Samsung Galaxy Note 10 lite फ्री में मिल रहा है। वहीं सैमसंग वॉशिंग मशीन की खरीद पर15% का कैशबैक और EMI का ऑप्शन मिल रहा है। इसके अलावा ग्राहक My Samsung My EMI ऑफर के तहत अपना पसंदीदा सामान खरीद सकते हैं। Samsung Wind-Free Air Conditioner पर 15% का कैशबैक मिल रहा है. इसके अलावा इसपर 5 साल की कंडेंसर और PCB कंट्रोलर वॉरंटी मिल रही है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hXkVAe

Redmi 9 Prime आज भारत में किया जाएगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली। चीनी मोबाइल कंपनी शाओमी भारत में आज अपने नए स्मार्टफोन Redmi 9 Prime को लॉन्च करने जा रही है। इसकी जानकारी Redmi ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट जारी पहले ही दे चुका है। Redmi Prime की लॉन्चिंग दोपहर 12 बजे होगी। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर होगी। इस फोन को ग्रे और ग्रीन कलर वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

Redmi 9 Prime स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा और स्पीड के लिए फोन में MediaTek Helio G25 चिपसेट प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पावर के लिए स्मार्टफोन में 5, 020mAh की दमदार बैटरी दी जाएगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी।

Tata Sky का बड़ा तोहफा, 6 सर्विस चैनल की कीमत में 50 फीसदी की कमी

फोन की कीमत

इससे पहले Xiaomi ने Redmi Note 9 सीरीज के तहत Redmi Note 9 Pro Max, Note 9 Pro और Note 9 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि Redmi 9 Prime स्मार्टफोन की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। फोन के टीजर में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले की ओर इशारा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फोन को गेम लवर्स को ध्यान में रखते हुए पेश किया जा सकता है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i7PPWq

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...