01 अगस्त 2020

UPPSC 2019 PCS/ACF-RFO: 25 अगस्त को होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित, जानें नई तिथियां

UPPSC 2019 PCS/ACF-RFO: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-2019 और सहायक वन संरक्षक /क्षेत्रीय वन अधिकारी भर्ती की मुख्य परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। दोनों परीक्षाएं अब सितंबर और अक्टूबर माह में आयोजित होंगी। आयोग ने प्रदेश सरकार की ओर से सप्ताह में दो दिन का प्रतिबंध लागू किए जाने के मद्देनजर यह फैसला लिया है। पीसीएस मुख्य परीक्षा अब 22 सितंबर और एसीएफ/आरएफओ की मुख्य परीक्षा 15 अक्टूबर से आयोजित की जाएगी।

बता दें कि पहले यह पीसीएस 2019 मुख्य परीक्षा 25 अगस्त से आयोजित की जानी थी। वहीं, सहायक वन संरक्षक यानी एसीएफ और क्षेत्रीय वन अधिकारी यानी आरएफओ 2019 मुख्य परीक्षा 19 सितंबर से आयोजित की जानी थी।

पीसीएस और एसीएफ, आरएफओ प्री परीक्षा 15 दिसंबर 2019 हो हुई थी। 17 फरवरी को प्री परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया गया था। दोनों भर्तियों में शामिल 529 पदों के लिए 6320 अभ्यर्थी पास हुए थे जो कि अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे।

आयोग ने कोविड-19 के मद्देनजर पहली बार पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए गाजियाबाद में भी परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। इससे पहले मुख्य परीक्षा केवल प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित की जाती थी, लेकिन इस बार गाजियाबाद में भी होगी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EwlDpx

गेमिंग स्मार्टफोन Black Shark 3S लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली। Black Shark 3S को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ने मार्च में Black Shark 3 और Black Shark 3 Pro गेमिंग स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। नया स्मार्टफोन काफी हद तक Black Shark 3 मिलता है। फिलहाल कंपनी ने Black Shark 3S को केवल चीन में लॉन्च किया है। फोन को यूजर्स आधिकारिक Black Shark वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Black Shark 3S की कीमत

Black Shark 3S को स्काई क्लाउट ब्लैक और क्रिस्टल ब्लू कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 12GB रैम व 128GB मॉडल की कीमत CNY 3,999 ( करीब 42,620 रुपये) है। वहीं 12GB रैम व 256GB स्टोरेज कीकीमत CNY 4,299 (लगभग 45,800 रुपये) है।

Black Shark 3S स्पेसिफिकेशन्स

इसमें 6.67 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2,400 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा उपलब्ध है। स्पीड के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी के लिए Black Shark 3S में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा मौजूदहै। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,729mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और इसका वजन 222 ग्राम है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k0ZQqw

SSC Delhi Police Recruitment 2020 : दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरी डिटेल्स यहां पढ़ें

SSC Delhi Police Recruitment 2020 : कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं। उक्त पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर, 2020 तक है।

इस भर्ती के जरिए 5846 कांस्टेबल के रिक्त पदों को भरा जाएगा। पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और अन्य विवरणों के बारे में जानने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

SSC Delhi Police Recruitment 2020: आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ
आवेदन प्रक्रिया शुरू : 1 अगस्त, 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि : 7 सितंबर, 2020
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 9 सितंबर, 2020
ऑफ़लाइन चालान के लिए अंतिम तिथि : 11 सितंबर, 2020
चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि : 14 सितंबर, 2020
कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तिथि : 27 नवंबर से 14 दिसंबर, 2020

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 सीनियर सेकेंडरी पास होना चाहिए। उम्मीदवार जो भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु सीमा 1 जुलाई, 2020 तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 / - रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के आरक्षण के लिए पात्र उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क का भुगतान वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके BHIM UPI, नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी पर जा सकते हैं।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30kXif3

itel Wireless Earpods भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

नई दिल्ली। बजट स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Itel ने भारत में अपना पहला ट्रू वायरलेस इयरपॉड्स ITW-60 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 1,699 रुपये रखी गयी है। इन इयरफोन्स में बिल्ट-इन टच कंट्रोल दिया गया है, जिसके जरिए फोन रिसीव करना और म्यूजिक कंट्रोल कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मौजूद है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.0 का सपॉर्ट मिलता है।

itel Wireless Earpods Specifications

इसमें 35mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इनसे 2.5 घंटे का म्यूजिक प्लेटाइम और 3 घंटे का टॉकटाइम मिलता है। True Wireless Earpods के साथ में आने वाले चार्जिंग केस में 500mAh बैटरी दी गई है। इसके जरिए इयरपॉड्स को 6 बार चार्ज किया जा सकेगा। Itel ITW-60 में कंपनी ने 13mm के साउंड ड्राइवर्स दिए हैं, जो संतुलित साउंड और क्लियर म्यूजिक डिलिवर करते हैं। कंपनी का दावा है कि इसमें यूदर्स को बेहतरीन साउंड क्वालिटी मिलेगी।

BSNL ने 147 रुपये वाला नया प्लान किया लॉन्च, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

इससे पहले itel Vision 1 स्मार्टफोन को इस फरवरी में लॉन्च किया गया है। itel Vision 1 की भारत में कीमत 5,499 रुपये रखी गयी है। इसमें 6.088 HD + IPS वॉटरड्रॉप फुल स्क्रीन दी गयी है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कंपनी ने फोन में 2.5D कर्व डिस्प्ले दिया है। फोन में 1.6GHz ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और इसमें लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई फीचर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। स्टोरेज को एसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी बढ़ाया भी जा सकता है।

itel Vision 1 के बैक में AI ड्यूल कैमरा सेटअप है। इसमें पहला 8-मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा 0.08 MP का सेंसर कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगपिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पावर के लिए फोन में 4000mAh की बैटरी दी गयी है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D9yJsr

BSNL ने 147 रुपये वाला नया प्लान किया लॉन्च, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

नई दिल्ली। सरकारी टेलिकॉम कंपनी bsnl ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया गया है। इसकी कीमत 147 रुपये रखी गयी है। इसमें कुल 10GB डाटा का लाभ मिलेगा। BSNL चैन्नई सर्किल्स के ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि कंपनी ने 147 रुपये वाला प्लान पेश किया है जो फिलहाल केवल चैन्नई सर्किल में ही उपलब्ध होगा। नए प्लान का लाभ यूजर्स 1 अगस्त यानी आज से उठा सकेंगे।

BSNL का 147 रुपये वाला प्लान

BSNL के इस प्लान में 10GB डाटा के अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं यूजर्स को इसमें फ्री BSNL ट्यून्स की सुविधा मिलेगी। इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है। बता दें कि BSNL ने अपने 1,999 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया है। इसके तहत इस प्लान को 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच रिचार्ज करवाने पर यूजर्स को 74 दिनों की एक्स्ट्रा वैलिडिटी मिलेगी। बता दें कि इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इसमें 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा।

Vodafone ने तीन महीने की वैधता वाला नया प्लान किया लॉन्च, मिलेंगे कई बेनिफिट्स

गौरतलब है कि BSNL ने हाल ही में 600 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में बदलाव करते हुए इसकी वैधता को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। इससे पहले इस प्लान को 27 जुलाई तक के लिए पेश किया गया था, लेकिन अब इसका फायदा ग्राहक 27 अक्टूबर तक उठा सकते हैं। इस प्लान में यूजर्स को 300 जीबी हाई-स्पीड डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।

इस बदलाव की जानकारी BSNL Bharat Fiber की वेबसाइट से मिली है। ध्यान रहे कि इस प्लान के तहत यूज़र्स को 40Mbps की स्पीड में डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस लोकल और एसटीडी कॉल सपोर्ट मिलेगा, लेकिन 300 जीबी डेटा खत्म होने के बाद इसकी स्पीड घटकर 40Mbps से 2Mbps की हो जाएगी।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hVrvqN

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...