01 अक्टूबर 2018

गेमिंग वर्ल्ड में Jio की धमाकेदार एंट्री, इस दिनों होने जा रहा लॉन्च

नई दिल्ली: 4जी हाईस्पीड इंटरनेट, कम कीमत में 4जी फीचर फोन और ब्रॉडबैंड की सर्विस देने के बाद अब Reliance Jio यूजर्स को नया तोहफा देने जा रहा है, जिसे बच्चे से लेकर बड़ों तक को देखते हुए बनाया जा रहा है। दरअसर, खबर है कि जियो जल्द ही ई-स्पोर्ट्स गेम्स के जरिए पूरी दुनिया में हंगामा मचाने वाला है। इससे पहले खबर आ रही थी कि कंपनि जल्द ही जियो मीडिया केबल और ई-कॉमर्स साइट लॉन्च करने वाला है।

यह भी पढ़ें- आधार नंबर को Paytm, बैंक अकाउंट और मोबाइल से चुटकियों में करें डिलीट, जाने पूरा प्रोसेस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो ने ई-स्पोर्ट्स डिवीजन के इंडिया हेड के लिए अनुराग खुराना को हायर कर लिया है। इसकी जानकारी अनुराग खुराना की Linkedin प्रोफाइल से मिली है। जहां उन्होंने esports हेड रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड लिखा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जियो ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में एंट्री मारने की तैयारी कर रहा है। हालांकि कंपनी के अधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- 1000 से लाख तक के मोबाइल का करा सकते हैं इंश्योरेंस, डैमेज होने पर मिलेगा नया हैंडसेट

बता दें कि अनुराग खुराना पैराडॉक्स स्टूडियोज का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने बैटलडस्ट (BattleDust) पर काम किया है। BattleDust भारत में पीसी गेम की पहली चैंपियनशिप थी। इसके अलावा उन्होंने Guitar Hero को डेवलप करने के लिए RedOctane के साथ भी काम किया है। गौरतलब है कि भारत में ई-स्पोर्ट्स को लेकर काफी दीवानगी देखने को मिलती है। हालांकि जियो अपने हर कदम को सोच समझ कर उठाना पसंद करती है ऐसे में ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में प्रवेश करना स्ट्रैटिजक हो सकता है। इतना ही नहीं यह कंपनी के ब्रॉडबैंड बिजनेस से मिलता है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि रिलायंस जियो कैसे यूजर्स को साधकर ई-स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना कब्ज़ा जमाती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DL9hZY

स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें VoLTE और LTE में क्या है अंतर

नई दिल्ली: इन दिनों जितने भी स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं उसमें 4G VoLTE या 4g lte E सपॉर्ट करता, लेकिन यह काम कैसे करता है और इन दोनों में क्या अंतर है यह आज हम आपको बताएंगे। दरअसल दोनों ही 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं और हाई स्पीड नेटवर्क देते हैं। लेकिन इसमें जो अंतर है वो काफी अहम है जो शायद हम फोन खरीदते समय ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में आज हम उसी अंतर को आपको बताने जा रहें हैं।

LTE

LTE का पूरा नाम (लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन) है जो नई वायरलेस मोबाइल ब्रॉडबैंड तकनीक है, जिसपर 4जी नेटवर्क काम करता है। यह बहुत ही तेजी के साथ डाटा ट्रांसफर करने का काम करता है। बता दें कि इसकी शुरूआत भारत में सबसे पहले 2012 में हुई और इसे एयरटेल कंपनी ने शुरू किया था। आम भाषा में इसे 4जी भी कहा जाता है और यह स्मार्टफोन में 4जी चलाने में मदद करता है। इस नेटवर्क के साथ आप हाई स्पीड बैंडविथ के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

VoLTE

VoLTE का पूरा नाम (वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन) है, जो 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। LTE की तरह यह भी आपको हाईस्पीड इंटरनेट की सेवा देता है। इतना ही नहीं इस नेटवर्क के साथ अगर अपना स्मार्टफोन यूज करते हैं तो कॉल आने के बाद भी आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट की स्पीड कम नहीं होगी और अनलीमिटेड डाटा का इस्तेमाल हाईस्पीड में कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस खबर को पढ़ने के बाद अब आप फोन लेने के दौरान इस बात का ध्यान देंगे कि आखिर में आपका फोन किस नेटर्वक को सपोर्ट करता है। ताकी स्मार्टफोन में हाईस्पीड नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सके। बात दें कि अक्सर फीचर्स में इन नेटवर्क का जिक्र होता है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के बाद की वजह से वो किसी भी हैंडसेट को उठा लेते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DKlUo5

स्मार्टफोन खरीदने से पहले जान लें VoLTE और LTE में क्या है अंतर

नई दिल्ली: इन दिनों जितने भी स्मार्टफोन्स लॉन्च हो रहे हैं उसमें 4G VoLTE या 4g lte E सपॉर्ट करता, लेकिन यह काम कैसे करता है और इन दोनों में क्या अंतर है यह आज हम आपको बताएंगे। दरअसल दोनों ही 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं और हाई स्पीड नेटवर्क देते हैं। लेकिन इसमें जो अंतर है वो काफी अहम है जो शायद हम फोन खरीदते समय ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में आज हम उसी अंतर को आपको बताने जा रहें हैं।

LTE

LTE का पूरा नाम (लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन) है जो नई वायरलेस मोबाइल ब्रॉडबैंड तकनीक है, जिसपर 4जी नेटवर्क काम करता है। यह बहुत ही तेजी के साथ डाटा ट्रांसफर करने का काम करता है। बता दें कि इसकी शुरूआत भारत में सबसे पहले 2012 में हुई और इसे एयरटेल कंपनी ने शुरू किया था। आम भाषा में इसे 4जी भी कहा जाता है और यह स्मार्टफोन में 4जी चलाने में मदद करता है। इस नेटवर्क के साथ आप हाई स्पीड बैंडविथ के इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

VoLTE

VoLTE का पूरा नाम (वॉयस ओवर लॉन्ग टर्म इवोल्यूशन) है, जो 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है। LTE की तरह यह भी आपको हाईस्पीड इंटरनेट की सेवा देता है। इतना ही नहीं इस नेटवर्क के साथ अगर अपना स्मार्टफोन यूज करते हैं तो कॉल आने के बाद भी आपके स्मार्टफोन में इंटरनेट की स्पीड कम नहीं होगी और अनलीमिटेड डाटा का इस्तेमाल हाईस्पीड में कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस खबर को पढ़ने के बाद अब आप फोन लेने के दौरान इस बात का ध्यान देंगे कि आखिर में आपका फोन किस नेटर्वक को सपोर्ट करता है। ताकी स्मार्टफोन में हाईस्पीड नेटवर्क का इस्तेमाल किया जा सके। बात दें कि अक्सर फीचर्स में इन नेटवर्क का जिक्र होता है, लेकिन इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होने के बाद की वजह से वो किसी भी हैंडसेट को उठा लेते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DKlUo5

घर बैठे मिल रहा है 1 करोड़ रुपये का लोन, इस वेबसाइट पर आज ही करें अप्लाई

नई दिल्ली: हाल ही में क्रेंद्रिय मंत्री अरुण जेटली ने psbloansin59minutes.com डिजिटल प्लेटफॉर्म को लॉन्च किया है। इस प्लैटफर्म की मदद से आप घर बैठे सिर्फ 59 मिनट में 1 करोड़ रुपये तक का लोन ले सकते हैं। आपको बता दें देश के छोटे और मध्यम वर्ग (MSME) के कारोबारियों के लिए बैकों ने एक 'डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म' शुरू किया है, जहां से बिना किसी गारंटी के लोन लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: आधार नंबर को Paytm, बैंक अकाउंट और मोबाइल से चुटकियों में करें डिलीट, जाने पूरा प्रोसेस

लोन लेने के लिए आपको इस वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद कारोबारी से लोन के लिए तीन तरह के डॉक्युमेंट मांगे जाएंगे। पहला कारोबारी को अपना GSTIN और GST यूजरआइडी व पासवर्ड देना होगा। दूसरा आयकर रिटर्न ई-फाइलिंग के बारे में जानकारी देनी होगी। तीसरे और अंत में बैंक खाते का स्टेटमेंट अपलोड करना होगा या नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करना होगा।

यह भी पढ़ें: डुअल रियर कैमरे के साथ 4 अक्टूबर को Nokia 7.1 और 7.1 Plus होगा लॉन्च, जानिए कीमत

वेबसाइट पर ऐसे करें आवेदन

1. सबसे पहले आपको अपने पीटी के जरिए psbloansin59minutes.com वेबसाइट को ओपन करना होगा।

2. जब आपके सामने यह वेबसाइट ओपन हो जाएगा तब आप इस पर रजिस्टर कर सकेंगे।

3. रजिस्टर करने के लिए आपको अपना नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर भरना होगा।

4. इसके बाद आपको वन टाइम OTP नंबर मैसेज किया जाएगा, जिसे भरने के बाद आप आपने आप को रजिस्टर

कर सकेंगे।

5. इसके बाद आपको मेंबर बनने के लिए एक पासवर्ड सेट करना होगा।

6. अब आप अपने सुविधा के अनुसार लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: WhatsApp पर गलती से डिलीट मैसेज को इस तरह से ला सकते हैं वापस

इस वेब पोर्टल को छोटे कारोबारियों को कर्ज देने के लिए शुरू किया गया है। साथ ही आगे चलकर पोर्टल पर कई और ऑप्शन को जोड़ा जाएगा। इसमें पर्सनल लोन, आवास ऋण इत्यादि हो सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IuIHD5

RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2018 : टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2018 में टाइपिंग टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए जारी कर दि गए हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इस भर्ती के लिए टाइपिंग टेस्ट 5 अक्टूबर 2018 को लिए जा रहे हैं।

 

एडमिट कार्ड व टाईपिंग टेस्ट के लिए दिए गए निर्देश नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देखें
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/IA_TypeTest_notification.pdf


एडमिट कार्ड नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें
http://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet


RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2018 का टाइपिंग टेस्ट के निर्देश जारी
RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2018 के टाइपिंग टेस्ट का प्रोटोटाइप जारी किया गया है। यह भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा Informatics Assistant Recruitment 2018 के तहत निकाली गई थी। 1302 पदों की इस भर्ती के लिए आॅफिशियल नोटिफिकेशन मार्च 2018 में जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए बीटेक, डिप्लोमाधारक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 मार्च से शुरू की गई थी। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 अप्रैल रखी गई। इसके बाद लिखित परीक्षा करके रिजल्ट जारी किया गया। अब इस भर्ती के सेकंड चरण के तहत 5 अक्टूबर 2018 टाइपिंट टेस्ट लिया जा रहा है। इस संबंध में RSMSSB की ओर से IA 2018: Instructions For Typing Test of Informatics Assistant 2018 नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि उम्मीदवारों से किस तरह से और किस फॉन्ट में टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा और उससें संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई है। यह नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—

 

http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/instructions_typingtest_IA.pdf


पद का विवरण और शैक्षणिक योग्यता पद का विवरण
सूचना सहायक पदों की कुल संख्या: 1302
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन/आईटी/इलेक्ट्रोनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में बीटेक की डिग्री या कंप्यूटर साइंस/एप्लीकेशन में पॉलीटेक्निक डिप्लोमा या फिर कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री रखी गई है।


आयु सीमा, सैलरी और चयन प्रक्रिया आयु सीमा:
न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष के उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। सैलरी: उम्मीदवारों को 26,300 रुपये सैलरी प्रतिमाह मिलेगी। चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के जरिये होगा।


आवेदन शुल्क और आवेदन की आखिरी तारीख आवेदन शुल्क
सामान्य और क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों का 450 रुपये और नॉन-क्रीमी लेयर के उम्मीदवारों का 350 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया। वहीं, एससी और एसटी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया।


लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी
सूचना सहायक भर्ती लिखित परीक्षा 2018 का फाइनल रिजल्ट 9 सितंबर 2018 को जारी किया गया है। इससे पहले रिजल्ट 26 जुलाई 2018 को जारी किया गया था। इन्हें आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—

http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/IA2018_Result_Cutoff_566_26072018.pdf

 

http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/IA2018_RevisedResult_Cutoff_12092018.pdf


टाइपिंग टेस्ट की तारीख
टाइपिंग टेस्ट की तारीख के लिए नोटिफिकेशन 12 सितंबर 2018 को जारी किया गया है जिसके लिए टाइपिंग टेस्ट 5 अक्टूबर 2018 को आयोजित किया जा रहा है। नोटिफिकेशन आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं—
http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in/Static/files/TypeTest_Exam_IA_12092018.pdf



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NUfV4S

RPSC पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा तिथि 7 अक्टूबर, यहां से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

RPSC की ओर से Rajasthan Police सब इंस्पेक्टर भर्ती 2016 की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती परीक्षा के लिए तिथि 7 अक्टूबर 2018 रखी गई है। अब जल्द ही Rajasthan Police Sub Inspector 2016 Exam Date के बाद Admit Card भी जल्द ही जारी किए जा रहे हैं। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को लेकर आरपीएससी की ओर से अपनी आॅफिशियल वेबसाइट https://ift.tt/1qCXZv8 पर नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है। उम्मीदवार RPSC Police Sub Inspector 2016 Admit Card जल्द ही डाउनलोड किए जा सकेंगे।


RPSC Police Sub Inspector 2016 Exam Date Notification आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं।

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/PressNotes/17AF1B35-0F1B-4EA3-992F-CF495290ADB0.pdf

 


सब-इंस्पेक्टर के 233 पदों पर भर्ती
राजस्थान पुलिस (Rajasthan Police) की ओर से सब-इंस्पेक्टर के 233 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों से आवेदन 21 दिसम्बर, 2016 तक मांगे गए थे, जिनको बाद में आगे बढ़ाया गया। इस भर्ती में सब इंस्पेक्टर के विभाग अनुसार पद इस प्रकार हैं—

 

कुल पद- 233
पुलिस इंस्पेक्टर (टेलिकॉम)— 7 पद
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ऑपरेटर) — 6 पद
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल)— 146 पद
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (साईफर)— 39 पद
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (फिटर)— 2 पद
सब इंस्पेक्टर (टेक्निकल)— 33 पद

 

 

शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों के पास देश के किसी भी बोर्ड/विश्वविद्यालय या संस्थान से डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन डिग्री/ M.Sc. मांगी गई थी।


वेतनमान
इन पदों पर नियुक्ति के बाद 9300-34800 रुपए (ग्रेड पे 3600-4200/-) वेतन प्रतिमाह दिए जाएंगे।

 

 

RPSC Police Sub Inspector 2016 Exam syllabus for paper 1st इस प्रकार है—
https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/Syllabus/057384C0-6916-4A76-9D0C-1CA042EA79E1.pdf

 

 

RPSC Police Sub Inspector 2016 Exam syllabus for paper IInd इस प्रकार है—

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/Syllabus/057384C0-6916-4A76-9D0C-1CA042EA79E1.pdf

 

 

RPSC Police Sub Inspector 2016 शारीरिक दक्षता हेतु मापदंड एवं अंक निर्धारण

https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/Syllabus/2C5E635F-A4CA-4511-901B-54CA6BBA3AE1.pdf

 

 

RPSC Police Sub Inspector 2016 exam Result
माना जा रहा है कि RPSC Police Sub Inspector 2016 exam Result अक्टूबर में एग्जाम होने के बाद नवंबर में जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को दिसंबर या जनवरी 2019 तक नियुक्तियां दे दी जाएंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RekXXJ

आधार नंबर को Paytm, बैंक अकाउंट और मोबाइल से चुटकियों में करें डिलीट, जाने पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली: अगर आपने अपने आधार नंबर को बैंक अकाउंट, मोबाइन के नंबर, पेटीएम में और स्कूल एडमिशन के दौरान इस्तेमाल किया है और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह लग रहा है कि उसे डीलिंक कैसे कराए तो परेशान होने कि जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको डीलिंक करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपने आधार नंबर को हटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 1000 से लाख तक के मोबाइल का करा सकते हैं इंश्योरेंस, डैमेज होने पर मिलेगा नया हैंडसेट

बैंक अकाउंट से आधार नंबर को डी-लिंक करने के लिए सबसे पहले उस ब्रांच में जाए जहां का आपका अकाउंट है और फिर वहां आधार डीलिंक करने वाले फॉर्म भरकर जमा करें। इस प्रक्रिया के 48 घंटे बाद आपका आधार बैंक अकाउंट से डी-लिंक हो जाएगा। अगर बैंक नहीं जाना चाहते हैं तो Jandhan Darshak ऐप के जरिए इसे डीलिंक करा सकते हैं। हालांकि ऐप से यह काम होने में 59 मिनट का समय लगेगा।

मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से आधार को डी-लिंक कराने के लिए थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि कंपनिया अभी इसपर काम कर रही है। माना जा रहा है कुछ हफ्तों में वो डीलिंक करने की सुविधा देने लगेंगे। वहीं अगर पेटीएम से अपने नंबर को जोड़ा है और अब उसे डीलिंक कराना चाहते हैं तो पेटीएम कस्टमर केयर नंबर पर (01204456456) कॉल करेंं। या फिर आधार को डीलिंक करने के लिए ईमेल भेजने। इस दौरान आपसे आधार कार्ड के स्कैन कॉपी की मांग की जानिए, जिससे की आपका वेरिफिकेशन किया जा सकें। इस पूरी प्रक्रिया के बाद 72 घंटे के अंदर आपका आधार पेटीएम से डीलिंक हो जाएगा।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में यह साफ कर दिया है कि बैंक अकाउंट, मोबाइन के नंबर और स्कूल एडमिशन के लिए आधार नंबर की जरूरत नहीं होगी। हालांकि पैन से आधार को जोड़ना अनिवार्य कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2IwRO6o

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...