31 अगस्त 2018

महज 10 रुपये का ईयरबड आपके Smartphone की स्क्रीन को कर देगा चकाचक

नई दिल्ली: स्मार्टफोन यूज करने के दौरान अक्सर ही फोन की स्क्रीन गंदी हो जाती है और हैंडसेट पुराना दिखने लगता है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक देंगे, जिसकी मदद से आप अपने फोन को आसानी साथ करके नए जैसा कर सकते हैं। साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि कैसे डिस्प्ले पर लगे टेंपर्ड ग्लास को ऑयल से कवर करें कि उसकी स्क्रीन न निकल पाए और फोन पर पानी का भी असर न हो।

यह भी पढ़ें- केवल 6,699 रुपये में लॉन्च हुआ LG Candy स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ऐसे करें फोन साफ

स्क्रीन से ऑयल हटाने के लिए एक कॉटन का कपड़ा और ईयरबड ले। इसके बाद पहले कॉटन के कपड़े से डिस्प्ले को साथ करें और फिर ईयरबड के सहारे फोन के कैमरे, स्पीकर और हेडजैक जैसे फीचर को धीरे-धीरे साफ करें। ऐसा करने से स्क्रीन में छुपी हुई गंदी आसानी से साफ हो जाएगी और फोन पहले की तहर नया दिखने लगेगा। इतना ही नहीं स्पीकर की गंदगी निकलने से साउंड क्वालिटी भी बेहर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- smartphone की टूटी स्क्रीन को ठीक कर देगी ये 10 रुपये की चीज

अब बात करते हैं कि टेंपर्ड ग्लास पर कैसे ऑयल यूज करते हैं और इससे क्या फायदा मिलेगा। सबसे पहले एक छोटे से बर्तन में कोई भी खाने वाला ऑयल लें। इसके बाद ईयरबड में ऑयल को लगाकर टेंपर्ड ग्लास के चारों ओर लगाए। इससे टेंपर्ड ग्लास का जो हिस्सा ओपने होगा वो इससे बंद हो जाएगा और फिर पानी पड़ने पर भी वो स्क्रिन के अंदर नहीं जाएगा। तो देर किस बात की घर बैठे फ्री में अपने स्मार्टफोन को खुद साफ करें और वॉटरप्रुफ बनाएं।इससे पहले हमने आपको बताया था कि कैसे टूथपेस्ट के जरिए अपने स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन को जोड़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2opOQr9

दूसरे राज्यों में नौकरी का दावा नहीं कर सकते एससी-एसटी

अनुसूचित जाति/ जनजाति (एससी/एसटी) आरक्षण से जुड़े मामले में गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट के मुताबिक, एससी/एसटी आरक्षण के तहत लाभ पाने वाला व्यक्ति किसी दूसरे राज्य में उसका फायदा नहीं ले सकता है।

जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने एकमत होकर यह फैसला दिया। पीठ का कहना था कि अगर एक राज्य का एससी/एसटी का एक व्यक्ति रोजगार या फिर पढ़ाई के उद्देश्य से दूसरे राज्य में जाता है तो अगर उस राज्य में उसकी जाति एससी/एसटी के तहत नोटिफाई नहीं तो आरक्षण का लाभ नहीं ले सकता। कोर्ट ने फैसला कई याचिकाओं पर सुनाया है। इनमें पूछा गया था, क्या एक राज्य का एससी/एसटी का व्यक्ति उस राज्य में आरक्षण का दावा कर सकता है जहां उसकी जाति सूचीबद्ध नहीं। मामला दिल्ली में सरकारी नौकरियों से जुड़ा था। पीठ में जस्टिस एनवी रमन, जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस एम शांतागोदर और जस्टिस एस नजीर भी शामिल थे।

सिर्फ संसद की सहमति से हो सकता है बदलाव

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि कोई भी राज्य सरकार अपनी मर्जी से अनुसूचित जाति/ जनजाति की लिस्ट में कोई बदलाव नहीं कर सकती है। यह अधिकार सिर्फ राष्ट्रपति का ही है। राज्य सरकारें संसद की सहमति से ही लिस्ट में कोई बदलाव कर सकती हैं। पीठ ने कहा कि अनुच्छेद 341 में अनुसूचित जाति और अनुच्छेद 342 में अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए जो व्यवस्था है उसमें अदालत भी किसी तरह का बदलाव नहीं कर सकती है।

दिल्ली को लेकर 4:1 से फैसला

संविधान पीठ में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस आरक्षण नीति को लेकर आम सहमति नहीं थी। जस्टिस भानुमति इस बात से सहमत नहीं थे कि आरक्षण की नीति दिल्ली के लिए लागू होगी। उनका कहना था कि दिल्ली में केंद्रीय सूची लागू होनी चाहिए। इसलिए ही इस बिन्दु पर पीठ ने 4:1 से फैसला सुनाया।

पदोन्नति में आरक्षण पर सुनवाई पूरी

अनुसूचित जाति और अनुसूचित एवं जनजाति को पदोन्नति में आरक्षण देने मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पांच जजों की संविधान पीठ फैसला बाद में सुनाएगी। पीठ के समक्ष प्रश्न है कि 12 वर्ष पहले के नागराज मामले में सर्वोच्च अदालत के फैसले पर पुनर्विचार की जरूरत है या नहीं। पीठ इस बात का भी आकलन कर रही है कि क्या ‘क्रीमीलेयर’ के सिद्धांत को अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए भी लागू किया जाए। फिलहाल यह सिद्धांत सिर्फ अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) के लिए लागू है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MIbvxe

महज 10 रुपये का ईयरबड आपके Smartphone की स्क्रीन को कर देगा चकाचक

नई दिल्ली: स्मार्टफोन यूज करने के दौरान अक्सर ही फोन की स्क्रीन गंदी हो जाती है और हैंडसेट पुराना दिखने लगता है। ऐसे में अब परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक देंगे, जिसकी मदद से आप अपने फोन को आसानी साथ करके नए जैसा कर सकते हैं। साथ ही आज हम आपको बताएंगे कि कैसे डिस्प्ले पर लगे टेंपर्ड ग्लास को ऑयल से कवर करें कि उसकी स्क्रीन न निकल पाए और फोन पर पानी का भी असर न हो।

यह भी पढ़ें- केवल 6,699 रुपये में लॉन्च हुआ LG Candy स्मार्टफोन, जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ऐसे करें फोन साफ

स्क्रीन से ऑयल हटाने के लिए एक कॉटन का कपड़ा और ईयरबड ले। इसके बाद पहले कॉटन के कपड़े से डिस्प्ले को साथ करें और फिर ईयरबड के सहारे फोन के कैमरे, स्पीकर और हेडजैक जैसे फीचर को धीरे-धीरे साफ करें। ऐसा करने से स्क्रीन में छुपी हुई गंदी आसानी से साफ हो जाएगी और फोन पहले की तहर नया दिखने लगेगा। इतना ही नहीं स्पीकर की गंदगी निकलने से साउंड क्वालिटी भी बेहर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- smartphone की टूटी स्क्रीन को ठीक कर देगी ये 10 रुपये की चीज

अब बात करते हैं कि टेंपर्ड ग्लास पर कैसे ऑयल यूज करते हैं और इससे क्या फायदा मिलेगा। सबसे पहले एक छोटे से बर्तन में कोई भी खाने वाला ऑयल लें। इसके बाद ईयरबड में ऑयल को लगाकर टेंपर्ड ग्लास के चारों ओर लगाए। इससे टेंपर्ड ग्लास का जो हिस्सा ओपने होगा वो इससे बंद हो जाएगा और फिर पानी पड़ने पर भी वो स्क्रिन के अंदर नहीं जाएगा। तो देर किस बात की घर बैठे फ्री में अपने स्मार्टफोन को खुद साफ करें और वॉटरप्रुफ बनाएं।इससे पहले हमने आपको बताया था कि कैसे टूथपेस्ट के जरिए अपने स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन को जोड़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2opOQr9

बेरोजगारी का आलम: चपरासी के 62 पद, 93,000 आवेदन, 3740 पीएचडी वाले

बेरोजगारी किसी भी देश के लिए बड़ी समस्या होती है। हमारे देश में भी यह समस्या लंबे समय से चलती आ रही है। हर बार चुनाव के समय सरकारें नौकरियों के अवसर पैदा करने के बड़े बड़े वादे लेकर सत्ता में आती हैं, लेकिन फिलहाल तक देश में बेरोजगारी की समस्या का कुछ खास समाधान नहीं हो सका है। बेरोजगारी का आलम तो यहीं से समझ आ जाता है, जब चपरासी के पद के लिए पीएचडी धारक अपनी डिग्रियों को अनदेखा कर आवेदन कर देते हैं। बेशक वे इन पदों के लिए ओवरक्वालिफाइड हैं, लेकिन नौकरी की जरूरत उन्हें ऐसा करने पर मजबूर कर देती है। हाल ही उत्तर प्रदेश में भी ऐसा एक मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में चपरासी और संदेशवाहक के लिए हो रही भर्ती ने बेरोजगारी की तस्वीर सामने रख दी है। 62 पदों के लिए हो रही इस भर्ती में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास है।

इन पदों के लिए करीब 93,000 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें करीब 50 हजार स्नातक, 28 हजार परास्नातक शामिल हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चपरासी बनने की कतार में शामिल 3740 अभ्यर्थी पीएचडी डिग्रीधारी हंै। जानकारी के मुताबिक आवेदन करने वालों में बीटेक और एमबीए पास लोग भी हैं। 93,000 आवेदकों में केवल 7400 ऐसे हैं जिन्होंने पांचवीं से 12वीं के बीच पढ़ाई की है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस विभाग में यह 62 पद करीब 12 वर्षों से खाली हैं।

डाकिए जैसा है काम

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक चपरासी और संदेशवाहक की नौकरी डाकिए जैसी होती है। इस पद पर नियुक्त व्यक्ति का काम पुलिस के दूरसंचार विभाग से पत्र और दस्तावेज दूसरे विभागों तक पहुंचाना होता है। नियुक्ति के लिए जरूरी है कि आवेदक को साइकिल चलाना आता हो। इस नौकरी के लिए शुरुआती वेतन करीब 20 हजार रुपए है।

भर्ती परीक्षा भी होगी

एडीजी (टेलीकॉम) पीके तिवारी ने कहा, यह अच्छा है कि इतनी बड़ी संख्या में बड़ी डिग्रीधारकों ने आवेदन किया है। हम चयन के बाद उन्हें अन्य कामों में भी लगा सकेंगे। तकनीक योग्यता वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति के बाद प्रमोशन भी जल्दी मिल जाएगा और वे विभाग के लिए उपयोगी होंगे। उन्होंने बताया, इस बार से भर्ती पैटर्न बदला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wtiVdA

30 अगस्त 2018

सरकारी नाैकरी - मुख्य सेविका के 275 पदाें पर निकली वैकेंसी, जानिए क्या है याेग्यता

GPSSB Recruitment 2018 , गुजरात पंचायत सेवा चयन बाेर्ड ( GPSSB ) ने चीफ सेविका के 275 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इन पदाें के लिए 12 सितम्बर 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।

 

गुजरात पंचायत सेवा चयन बाेर्ड ( GPSSB ) में रिक्त पदों का विवरणः

मुख्य सेविका : 275 पद

वेतनमानः 31,340 रूपए प्रतिमाह।

गुजरात पंचायत सर्विस सलेक्शन बाेर्ड ( GPSSB ) में Chief Sevika के पदाें पर आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यताः
- गुजरात पंचायत सेवा चयन बाेर्ड ( GPSSB ) में मुख्य सेविका के पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- आवेदकों का कम्प्यूटर पर कार्य करने का व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए।

आयु सीमाः 35 वर्ष ( आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवाराें काे आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी )

चयन प्रक्रियाः आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा आैर इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

गुजरात पंचायत सेवा चयन बाेर्ड ( GPSSB ) में चीफ सेविका के पदाें के लिए आवेदन प्रक्रियाः

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट https://ift.tt/1JaNOAM के माध्यम से 12 सितम्बर 2018 तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


आवेदन शुल्कः
सामान्य श्रेणी उम्मीदवार - 100 रूपए।
आरक्षित श्रेणी उम्मीदवार - निः शुल्क।

नोट- परीक्षा शुल्क बैंक चालान या नेट बैकिंग या कार्ड के जरिए अदा करें।

अधिसूचना संख्या - GPSSB/201819/1

महत्वपूर्ण तिथि- आॅनलाइन आवेदन करने के अंतिम तिथिः 12 सितम्बर 2018

gpssb Chief Sevika Recruitment 2018:

गुजरात पंचायत सेवा चयन बाेर्ड ( GPSSB ) में चीफ सेविका के 275 रिक्त पदाें पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

गुजरात पंचायत सेवा चयन बाेर्ड ( GPSSB ) का परिचयः

बलवंत्रे मेहता समिति की सिफारिशों पर, गुजरात पंचायत अधिनियम, 1961 को 01/04/1 9 63 से राज्य में पेश किया गया था। संविधान के 73 वें संशोधन अधिनियम के साथ पंचायत को और मजबूत करने के लिए, गुजरात पंचायत अधिनियम, 1 993 लागू किया गया था, जाेकि 15/04/1994 से प्रभावी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PQMWw8

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया में यंग प्राेफेशनल के पदाें पर भर्ती, करें आवेदन

NHAI young professionals Recruitment 2018 , नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) ने यंग प्राेफेशनल के रिक्त 02 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 13 सितम्बर 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आैर अन्य जानकारी के लिए नीचे दिए गए अधिसूचना विवरण पर क्लिक करें।

 

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) में रिक्त पदों का विवरणः

यंग प्राेफेशनल: 02 पद

 

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) में यंग प्राेफेशनल के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता मानदंड व शैक्षणिक योग्यताः

उम्मीदवारों को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हाेनी चाहिए।

 

 

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) में यंग प्राेफेशनल के रिक्त पदों पर अावेदन करने के लिए आयु सीमा:

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) में यंग प्राेफेशनल के रिक्त पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु अधिकतम 32 साल निर्धारित की गर्इ है। आयु के संबंध में आैर अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।

 

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) में यंग प्राेफेशनल के रिक्त पदों पर आवेदन कैसे करें:

इच्छुक व याेग्य उम्मीदवार विभाग की वेबसाइट http://www.nhai.gov.in के माध्यम से 13 सितम्बर 2018 तक आवेदन कर सकते हैं।

 

NHAI young professionals के पदाें पर आवेदन के लिए महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि: 13 सितम्बर 2018

NHAI young professionals 2018:

नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ( NHAI ) में यंग प्राेफेशनल के रिक्त 02 पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना यहां क्लिक करें।

 

परिचयः

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (भाराराप्रा) भारत का सरकारिक का उपक्रम है। इसका कार्य इसे सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास, रखरखाव और प्रबन्धन करना और इससे जुड़े हुए अथवा आनुषंगिक मामलों को देखना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण का गठन संसद के एक अधिनियम, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम, 1988 के द्वारा किया गया था। प्राधिकरण ने फरवरी, 1995 में पूर्णकालिक अध्यक्ष और अन्य सदस्यों की नियुक्ति के साथ कार्य करना शुरू किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LEPVnO

गुजरात मेट्रो में निकली मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

गुजरात मेट्रो में मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, सीएस आदि पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में 15 सितंबर 2018 तक आवेदन कर सकते है। MEGA Company Limited Recruitment 2018 के तहत General Manager (Civil / Planning & Construction), Joint General Manager (Civil/Construction), Joint General Manager (Underground Construction), Joint General Manager / Sr.Deputy General, Manager (Architecture), Manager (Finance & Accounts), Manager – (Public Relation), Assistant Company Secretary (ACS equivalent to Manager Level) और Assistant Manager (Asset Management) के कुल 11 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आपको बता दें ये भर्तियां कॉनट्रेक्ट बेस पर की जा रही है। शुरुआत में कॉन्ट्रेक्ट 3 से 5 साल का होगा। बाद में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाया जा सकता है।

पदों का विवरण

General Manager (Civil / Planning & Construction), रिक्त पद: 02
Joint General Manager (Civil/Construction), रिक्त पद: 02
Joint General Manager (Underground Construction), रिक्त पद: 01
Joint General Manager / Sr.Deputy General Manager (Architecture), रिक्त पद: 01

Manager (Finance & Accounts), रिक्त पद: 02
Manager – (Public Relation), रिक्त पद: 01
Assistant Company Secretary (ACS equivalent to Manager Level), रिक्त पद: 01
Assistant Manager (Asset Management), रिक्त पद: 01

आयु सीमा: सभी पदों के लिए आयु सीमा अलग—अलग रखी गई है। आयु से संबंधी योग्यता के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

वेतनमान: उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान अलग—अलग रखा गया है। वेतन से संबंधी जानकारी के लिए नीचे दिए गए विस्तृत अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।

कैसे करें आवेदन: योग्य उम्मीदवार गुजरात मेट्रो की वेबसाइट https://ift.tt/2odjsuC पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती से संंबंधित विस्तृत अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।

 

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग में निकली टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट 939 पदों पर भर्ती, करें आवेदन

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने टैक्स असिस्टेंट एवं क्लर्क टाइपिस्ट पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते है। MPSC Recruitment 2018 के तहत Tax Assistant and Clerk Typist के कुल 939 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Plx4Ar

government jobs: दश म इस समय कह-कह नकल ह सरकर नकर दख लसट

  मौजूदा वक्त में हैल्थ केयर तेजी से ग्रोथ करने वाला सेक्टर है। इस सेक्टर में युवाओं की मांग और उनके लिए अवसर भी बढ़ गए हैं। हैल्थ सेक्टर ...